
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 5 नवंबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. वहीं, टेस्ला ने भारतीय बाज़ार में अपनी पकड़ मज़बूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 5 नवंबर, 2025 की खबरें और समाचार: जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ के छत्रू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. वहीं, एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने शरद अग्रवाल को भारत का नया कंट्री हेड नियुक्त किया. इन खबरों के अलावा, अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर चुनाव में भारतीय मूल के ज़ोहरान ममदानी ने बंपर जीत दर्ज की. पढ़ें बुधवार सुबह की 10 बड़ी खबरें.
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में आतंकी और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ ज़िले के छत्रू इलाके में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. खुफ़िया सूचना पर शुरू हुए इस ऑपरेशन में सेना की व्हाइट नाइट कोर और जम्मू-कश्मीर पुलिस शामिल हैं. आजतक के अनुसार, आतंकियों की फ़ायरिंग के जवाब में सुरक्षाबल कार्रवाई कर रहे हैं और पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है.
Elon Musk का बड़ा दांव! भारत में शरद अग्रवाल संभालेंगे Tesla की कमान, बने कंट्री हेड
टेस्ला ने भारतीय बाज़ार में अपनी पकड़ मज़बूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने शरद अग्रवाल को भारत का नया कंट्री हेड नियुक्त किया है, जो पहले लैम्बोर्गिनी इंडिया के प्रमुख रह चुके हैं. यह नियुक्ति टेस्ला की नई रणनीति का हिस्सा है और इससे कंपनी की भारत में मौजूदगी मज़बूत होने की उम्मीद है.
भारतीय मूल के जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के मेयर, ट्रंप की धमकियों के बावजूद ऐतिहासिक जीत
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर चुनाव में ज़ोहरान ममदानी ने जीत दर्ज की है. डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार ममदानी ने निर्दलीय उम्मीदवार एंड्रयू कुओमो और रिपब्लिकन कर्टिस स्लीवा को हराया. यह चुनाव डोनाल्ड ट्रंप के बाद के दौर की पहली बड़ी राजनीतिक परीक्षा थी. आजतक के अनुसार, अब न्यूयॉर्क की बागडोर जोहरान ममदानी के हाथों में है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







