
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 5 नवंबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
राहुल गांधी ने फिर 'वोट चोरी' का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में 25 लाख वोट चोरी हुए. वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार को वोटिंग होगी.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 5 नवंबर, 2025 की खबरें और समाचार: राहुल गांधी ने फिर 'वोट चोरी' का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में 25 लाख वोट चोरी हुए. वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार को वोटिंग होगी. इन खबरों के अलावा, टीम इंडिया का भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए ऐलान हुआ. पढ़ें बुधवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी, बिहार में भी यही होगा... राहुल गांधी की 'हाईड्रोजन बम' की बड़ी बातें राहुल गांधी ने फिर 'वोट चोरी' का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में 25 लाख वोट चोरी हुए. उन्होंने दावा किया कि 5 लाख 21 हजार से ज्यादा डुप्लीकेट वोटर पड़े. राहुल गांधी ने कहा कि हर आठ में से एक वोटर फर्जी था और इसी वजह से कांग्रेस हारी.
बिहार में पहले चरण का मतदान कल... तेजस्वी, सम्राट, खेसारी समेत इन दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार को मतदान होगा. इस चरण में 3.75 करोड़ मतदाता 1,314 उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे. प्रमुख मुकाबला इंडिया गठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव और बीजेपी के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बीच है.
साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पंत की वापसी... शमी को फिर नहीं मिला मौका भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. यह 2 मैचों की सीरीज 14 नवंबर से खेली जाएगी, लेकिन टीम में मोहम्मद शमी को फिर से जगह नहीं मिली है.
QS Rankings 2026: भारत से आईआईटी दिल्ली ने मारी बाजी, ये हैं भारत की टॉप यूनिवर्सिटीज! QS Top Universities Asia Rankings 2026 जारी कर दी गई हैं. एशिया में पहले स्थान पर University of Hong Kong है. भारत में IIT दिल्ली ने पहला स्थान हासिल किया है और एशिया में 59वें नंबर पर है. इस साल की रैंकिंग में भारत के 294 विश्वविद्यालय शामिल हैं.
US-China में ट्रेड वॉर का 'The End'? चीन का बड़ा ऐलान... अमेरिका से हटाया 24% टैरिफ चीन ने अमेरिकी सामानों पर लगा 24% टैरिफ एक साल के लिए स्थगित कर दिया है. साउथ कोरिया में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया. इससे पहले अमेरिका ने भी चीन पर लगे टैरिफ में 10% की कटौती की थी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







