
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 4 नवंबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुए ट्रेन हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई. वहीं, सलमान खान और राजश्री पान मसाला को कोटा की कंज्यूमर कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापन के लिए नोटिस भेजा.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 4 नवंबर, 2025 की खबरें और समाचार: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में MEMU पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी से टकराने से छह यात्रियों की मौत हो गई. वहीं, कोटा कोर्ट ने सलमान खान और राजश्री पान मसाला कंपनी को भ्रामक विज्ञापन मामले में नोटिस भेजा. इन खबरों के अलावा, भारत का अमेरिकी कच्चे तेल आयात अक्टूबर में चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा. पढ़ें मंगलवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी पैसेंजर ट्रेन, 6 यात्रियों की मौत-दर्जनभर घायल
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार दोपहर बड़ा रेल हादसा हुआ. बिलासपुर स्टेशन के पास शाम करीब 4 बजे एक MEMU पैसेंजर ट्रेन का कोच मालगाड़ी से टकरा गया. हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई और 12 से ज़्यादा लोग घायल हुए.
सलमान खान को कंज्यूमर कोर्ट का नोटिस, शिकायतकर्ता बोला- ₹5 के पाउच में केसर मुमकिन नहीं कोटा उपभोक्ता संरक्षण न्यायालय ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान ख़ान और राजश्री पान मसाला कंपनी को नोटिस जारी किया है और 27 नवंबर तक जवाब मांगा है. मामला एक भ्रामक विज्ञापन से जुड़ा है जिसमें केसरयुक्त पान मसाला होने का दावा किया गया था.
India Oil Import: मोदी सरकार की 'तेल-नीति', US से आयात 4 साल में सबसे ज्यादा, रूस से भी जमकर खरीदारी
अमेरिका के दबाव और बढ़े टैरिफ के बावजूद भारत ने ऐसी रणनीति अपनाई कि रूसी तेल खरीद जारी रही और अमेरिका भी संतुष्ट रहा. केप्लर के आंकड़ों के अनुसार, अक्तूबर 2025 में भारत का अमेरिकी कच्चा तेल आयात चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









