
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 30 जुलाई 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 30 जुलाई, 2025 की खबरें और समाचार: रूस के कैमचटका क्षेत्र में 8.8 तीव्रता का दशकों का सबसे शक्तिशाली भूकंप आया. वहीं, जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 30 जुलाई, 2025 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से आज का दिन अहम है. रूस के कैमचटका क्षेत्र में 8.8 तीव्रता का दशकों का सबसे शक्तिशाली भूकंप आया. वहीं, जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है. इन खबरों के अलावा, मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में आज भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई. पढ़ें बुधवार सुबह की 10 बड़ी खबरें.
पहले 8.8 तीव्रता का भूकंप और अब सुनामी, रूस से जापान तक खतरे का अलर्ट, फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट खाली कराया गया
रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कैमचटका में रिक्टर स्केल पर 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसे दशकों में सबसे ज़ोरदार बताया गया है. भूकंप समुद्र के नीचे आया, जिससे सुनामी का ख़तरा बढ़ गया.
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एनकाउंटर, दो आतंकी ढेर, एलओसी के पास के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है. सेना ने बताया कि इस इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधियां देखी गई थीं.
Weather Today: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, क्या दिल्ली में भी बरसेंगे बादल? जानें IMD अपडेट मौसम विभाग ने 29 से 31 जुलाई के बीच पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.
'अगर जिंदा लोगों को मृत बताकर लिस्ट से हटाया है, तो हम दखल...', बिहार में वोटर वेरिफिकेशन पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में SIR के तहत जारी होने वाली ड्राफ़्ट वोटर लिस्ट को लेकर कहा है कि अगर ज़िंदा लोगों को मृत घोषित कर नाम हटाए गए हैं, तो वह फ़ौरन दख़ल देगा. कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से ऐसे कम से कम 15 उदाहरण मांगे हैं.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








