
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 29 अक्टूबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण पूरा हुआ. वहीं, भारत-चीन सीमा वार्ता लद्दाख पर सकारात्मक रही है. इन खबरों के अलावा, कनाडा में भारतीय कारोबारी दर्शन सिंह की हत्या कर दी गई है.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 29 अक्टूबर, 2025 की खबरें और समाचार: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का सम्पूर्ण निर्माण कार्य अब पूरी तरह से समाप्त. वहीं, भारत और चीन के बीच सीमा वार्ता सकारात्मक रही और लद्दाख क्षेत्र में शांति बनाए रखने पर सहमति बनी. इन खबरों के अलावा, कनाडा में भारतीय कारोबारी दर्शन सिंह साहसी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पढ़ें बुधवार सुबह की 10 बड़ी खबरें.
राम मंदिर का काम पूरा, शिखर पर कलश और ध्वजदंड स्थापित... अब PM मोदी फहराएंगे 'सूर्य ध्वज'
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का सम्पूर्ण निर्माण कार्य अब समाप्त हो चुका है. ट्रस्ट महासचिव चम्पत राय ने बताया कि मंदिर के सभी मुख्य निर्माण व श्रद्धालुओं की सुविधाओं का कार्य पूरा हो गया है. शिखर पर कलश व ध्वजदण्ड स्थापित हो चुके हैं. जल्द ही 22 फीट ऊँचा ‘सूर्य ध्वज’ फहराया जाएगा, जिसके ध्वजारोहण में प्रधानमंत्री मोदी शामिल होंगे.
भारत-चीन बॉर्डर से आई गुड न्यूज... लद्दाख पर पड़ोसी देश ने कह दी ये बात भारत-चीन सीमा मुद्दे पर बातचीत हुई है. चीन के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों के बीच सीमा मुद्दों पर हुई वार्ता सकारात्मक रही. यह वार्ता विशेष रूप से लद्दाख क्षेत्र के प्रबंधन और नियंत्रण पर केंद्रित थी. आजतक के अनुसार, मंत्रालय ने कहा कि भारत और चीन ने पश्चिमी सीमा खंड पर सक्रिय व गहन संवाद किया है, जिससे शांति और स्थिरता बनी रहेगी.
कनाडा में भारतीय कारोबारी दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
कनाडा के एबॉट्सफ़ोर्ड में भारत के पंजाब के राजगढ़ गांव के मूल निवासी कारोबारी दर्शन सिंह साहसी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना से उनके पैतृक गांव में शोक की लहर है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी ढिल्लन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हत्या की ज़िम्मेदारी ली है, दावा किया कि साहसी नशे के कारोबार से जुड़ा था.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







