
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 27 दिसंबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
कर्नाटक के नेतृत्व विवाद के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कांग्रेस कार्यसमिति की अहम बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे हैं. बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले से जुड़े हादसे में एक ट्रैफिक DSP घायल हो गए. वहीं इजरायल ने सोमालिलैंड को मान्यता देकर कूटनीतिक हलचल बढ़ा दी है. उन्नाव रेप केस में कुलदीप सेंगर की जमानत के खिलाफ CBI सुप्रीम कोर्ट पहुंची है.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 27 दिसंबर, 2025 की खबरें और समाचार: देश की राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मंच पर आज कई बड़ी घटनाएं चर्चा में हैं. कर्नाटक में जारी नेतृत्व विवाद के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कांग्रेस कार्यसमिति की अहम बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे हैं, जहां डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज है. बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले से जुड़ी एक स्कॉर्पियो ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक DSP को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इजरायल ने सोमालिलैंड को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दी है. वहीं उन्नाव रेप केस में कुलदीप सेंगर की जमानत के खिलाफ CBI ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.
कर्नाटक के नेतृत्व विवाद के बीच सिद्धारमैया दिल्ली रवाना, कांग्रेस कार्यसमिति बैठक पर टिकीं निगाहें
कर्नाटक की सियासत में चल रहे नेतृत्व विवाद के बीच CM सिद्धारमैया कांग्रेस कार्यसमिति की अहम बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे हैं. इस बैठक को ऐसे समय में बेहद अहम माना जा रहा है, जब राज्य में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थक उन्हें जल्द मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग कर रहे है.
CM नीतीश के काफिले में शामिल स्कॉर्पियो ने DSP को मारी टक्कर, जमीन पर गिरकर हुए चोटिल- VIDEO
बिहार के CM नीतीश कुमार के काफिले की एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने शुक्रवार को ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक DSP को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे पुलिस अधिकारी घायल हो गए. गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया. यह घटना उस समय हुई जब सीएम गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व की तैयारियों का जायजा लेने राजधानी पटना स्थित गुरुद्वारा श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे थे.
इजरायल ने अफ्रीका के इस मुस्लिम देश से मिलाया हाथ, मान्यता देने वाला पहला मुल्क बना

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






