
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 26 मार्च 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 26 मार्च 2025 की खबरें और समाचार: महाराष्ट्र में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा राजनेताओं का मजाक उड़ाने का मामला सुर्खियों में है. विवाद के बीच शिंदे ने विधान परिषद में कहा कि जनता के न्यायालय में यह निर्णय लिया गया है कि गद्दार कौन है और खुद्दार कौन है. आगरा में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर करणी सेना द्वारा धावा बोलने के मामले में अखिलेश यादव का बयान सामने आया है. वहीं, ईरान ने अपने तीसरे भूमिगत मिसाइल ठिकाने को उजागर कर दिया है.
महाराष्ट्र में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा राजनेताओं का मजाक उड़ाने का मामला सुर्खियों में है. विवाद के बीच शिंदे ने विधान परिषद में कहा कि जनता के न्यायालय में यह निर्णय लिया गया है कि गद्दार कौन है और खुद्दार कौन है. आगरा में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर करणी सेना द्वारा धावा बोलने के मामले में अखिलेश यादव का बयान सामने आया है. दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा के आवास पर अधजले नोट मिलने के बाद मामले की जांच तेज हो गई है. मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित तीन जजों की कमेटी तुगलक रोड स्थित उनके घर पहुंची थी और अब तुगलक रोड थाना में कार्यरत पुलिस अधिकारी भी जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास पर पहुंचे. भारत ने अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) की रिपोर्ट को सख्ती से खारिज करते हुए कहा कि इस आयोग को खुद 'चिंता का विषय' घोषित किया जाना चाहिए. वहीं, ईरान ने अपने तीसरे भूमिगत मिसाइल ठिकाने को उजागर कर दिया है. जिससे उसकी सैन्य रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है, ये कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने के लिए 2 महीने की समयसीमा निर्धारित की है. पढ़ें बुधवार शाम की पांच बड़ी खबरें...
1. 'जनता ने तय कर दिया गद्दार कौन... खुद्दार कौन', कुणाल कामरा विवाद के बीच विधानपरिषद में बोले एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा राजनेताओं का मजाक उड़ाने का मामला सुर्खियों में है. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर कामरा का गाना विवाद का विषय बन गया है. विवाद के बीच शिंदे ने विधान परिषद में कहा कि जनता के न्यायालय में यह निर्णय लिया गया है कि गद्दार कौन है और खुद्दार कौन है. वहीं, बीजेपी विधायक प्रवीन दरेकर ने कामरा के खिलाफ विधान परिषद में विशेषाधिकार हनन का नोटिस पेश किया है.
2. सपा सांसद के घर करणी सेना के बवाल पर भड़के अखिलेश, बोले- 'CM तुंरत कार्रवाई करें, नहीं तो...'; BJP ने किया पलटवार
आगरा में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर करणी सेना द्वारा धावा बोलने के मामले में अखिलेश यादव का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि जिले में मुख्यमंत्री के उपस्थित रहते हुए भी, पीडीए के एक सांसद के घर पर कुछ लोगों द्वारा तोड़फोड़ की हिंसक वारदात जब रोकी नहीं जा सकती है, तो फिर ज़ीरो टॉलरेंस तो ज़ीरो होना ही है.
3. जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम, जहां मिले थे अधजले नोट उस एरिया को किया सील

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








