
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 26 नवम्बर 2021 शाम की टॉप 5 खबरें और अन्य बड़े समाचार
AajTak
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 26 नवम्बर 2021 की खबरें और समाचार: आज का दिन खबरों के लिहाज से काफी अहम रहा. किसान आंदोलन को आज एक साल पूरा हो गया है. नए वैरिएंट B.1.1.529 ने टेंशन बढ़ा दी है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच का दूसरा दिन था. शेयर मार्केट में भी हलचल रही. संविधान दिवस के अवसर पर आज पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोला.
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 26 नवम्बर 2021 की खबरें और समाचार: आज का दिन खबरों के लिहाज से सुर्खियों भरा रहा. संविधान दिवस पर बयानबाजी हुई. कोरोना वायरस के नए वैरिएंट B.1.1.529 ने टेंशन बढ़ा दी है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच का दूसरा दिन था. शेयर मार्केट में भी हलचल दिखी. किसान आंदोलन को आज एक साल पूरा हो गया है. राकेश टिकैत एक बार फिर बोले, जब तक एमएसपी पर कानून नहीं बनेगा, आंदोलन नहीं खत्म होगा. 15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट शुरू हो रही हैं. पढ़ें 26 नवम्बर 2021 (26 November 2021 evening News) की बड़ी खबरें:-भारत सरकार का बड़ा फैसला, अंतरराष्ट्रीय उड़ान 15 दिसंबर से फिर होंगी शुरू भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने का फिर से फैसला किया है. अब 15 दिसंबर से फ्लाइट शुरू हो रही हैं. गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और स्वास्थ्य और स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ विचार-विमर्श करने के बाद सरकार ने ये फैसला किया है. नागर विमानन मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









