
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 25 नवंबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
हायली गुब्बी ज्वालामुखी फटने के बाद निकली राख के बादल दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में फैले. वहीं, दिल्ली में वायु प्रदूषण के कारण सभी ऑफिस में 50 फीसदी वर्कर्स को वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य किया गया.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 25 नवंबर, 2025 की खबरें और समाचार: इथियोपिया के हायली गुब्बी ज्वालामुखी के फटने से उठे राख के विशाल बादल सोमवार रात दिल्ली पहुंच गए. वहीं, दिल्ली में बढ़ते गंभीर प्रदूषण और खतरनाक PM2.5 व PM10 स्तर को देखते हुए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं. पढ़ें सोमवार सुबह की 10 बड़ी खबरें.
इथियोपिया के ज्वालामुखी की राख दिल्ली तक पहुंची, जयपुर-जैसलमेर तक असर, उड़ानें रद्द, अलर्ट पर DGCA इथियोपिया के हायली गुब्बी ज्वालामुखी के फटने से उठे राख के विशाल बादल सोमवार रात दिल्ली पहुंच गए. राख के ये बादल पहले पश्चिमी राजस्थान और फिर दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में फैल गए.
दिल्ली में प्रदूषण का आपातकाल! सरकार का सख्त आदेश- अब आधे कर्मचारियों को WFH जरूरी दिल्ली में बढ़ते गंभीर प्रदूषण और खतरनाक PM2.5 व PM10 स्तर को देखते हुए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के निर्देश पर सभी सरकारी और निजी ऑफिस में केवल 50 फीसदी कर्मचारियों को ही बुलाने की अनुमति होगी.
शंघाई एयरपोर्ट पर भारतीय महिला संग दुर्व्यवहार, भारत ने चीन के समक्ष जताया कड़ा विरोध अरुणाचल प्रदेश की एक भारतीय महिला को शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट पर ट्रांजिट के दौरान रोका गया और पासपोर्ट अमान्य बताया गया. इस घटना पर भारत ने बीजिंग में कड़ा विरोध दर्ज कराया और इसे अनावश्यक बाधा करार दिया.
TRAI ने ब्लॉक किए 21 लाख फोन नंबर्स, मोबाइल यूजर्स के लिए एडवाइजरी जारी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने 21 लाख फ़ोन नंबर ब्लॉक किए हैं. ये नंबर स्पैम और फ़्रॉड से जुड़े थे. TRAI ने इसको लेकर पब्लिक एडवाइजरी भी जारी की है.
भारतीय महिला टीम ने जीता लगातार दूसरा विमेंस कबड्डी वर्ल्ड कप, चीनी ताइपे को फाइनल में 35–28 से हराया भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ढाका में फाइनल में चीनी ताइपे को 35–28 से हराकर लगातार दूसरी बार विमेंस वर्ल्ड कप जीत लिया. इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में ईरान को 33–21 से हराया था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







