
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 25 अक्टूबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 25 अक्टूबर 2025 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से शनिवार का दिन काफी अहम रहा है. बिहार चुनाव के बीच तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है. टीम इंडिया ने सिडनी में खेले गए वनडे सीरीज़ के तीसरे और आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया.
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 25 अक्टूबर 2025 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से शनिवार का दिन काफी अहम रहा है. बिहार चुनाव के बीच तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है. टीम इंडिया ने सिडनी में खेले गए वनडे सीरीज़ के तीसरे और आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को बर्लिन में जर्मन CEOs के साथ मुलाकात की. संयुक्त राष्ट्र में भारत ने PoK में बढ़ती हिंसा और लोगों के दमन पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.
'क्रिकेट स्टेडियम बनवाकर भारत-पाकिस्तान का मैच करवाऊंगा', बिहार चुनाव के बीच तेज प्रताप का बड़ा वादा
बिहार चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है. लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप की जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) पार्टी चुनावी मैदान में ताल ठोक रही है. इस बीच उन्होंने महुआ सीट को लेकर अपनी योजनाओं पर बात की. तेज प्रताप ने कहा कि हम महुआ में क्रिकेट स्टेडियम बनाएंगे और यहां भारत और पाकिस्तान का मैच भी कराएंगे. महुआ में कोई टक्कर में नहीं है.
IND vs AUS: सिडनी वनडे में भारतीय टीम की धमाकेदार जीत, रोहित शर्मा का शतक, विराट कोहली भी चमके
टीम इंडिया ने सिडनी में खेले गए वनडे सीरीज़ के तीसरे और आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 237 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे उसने 38.3 ओवरों में हासिल कर लिया. रोहित शर्मा 121 और विराट कोहली 74 रन बनाकर नाबाद रहे. ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से सीरीज़ अपने नाम की है.
प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब 'ध्वजारोहण'... राम मंदिर के शिखर पर PM मोदी फहराएंगे 22 फीट का धर्म ध्वज

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









