
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 24 जनवरी 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 24 जनवरी, 2025 की खबरें और समाचार: बिहार के मोकामा में दूसरी बार फायरिंग की घटना हुई है. इस बार गोलीबारी सोनू-मोनू के मुंशी रहे मुकेश के घर पर हुई. घटना के बाद मुकेश ने फायरिंग का आरोप सोनू-मोनू गैंग पर लगाया है. घटनास्थल से कारतूस के खाली खोखे भी बरामद किए गए हैं.
बिहार के मोकामा में दूसरी बार फायरिंग की घटना हुई है. इस बार गोलीबारी सोनू-मोनू के मुंशी रहे मुकेश के घर पर हुई. घटना के बाद मुकेश ने फायरिंग का आरोप सोनू-मोनू गैंग पर लगाया है. घटनास्थल से कारतूस के खाली खोखे भी बरामद किए गए हैं. वहीं, पुणे से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां घरेलू विवाद में कोर्ट में स्टेनो के रूप में कार्यरत एक पति ने अपनी पत्नी की कैंची से मारकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने इसका वीडियो बनाकर अपने ऑफिस के सोशल मीडिया ग्रुप पर पोस्ट कर दिया. पढ़िए आज सुबह की 5 बड़ी खबरें...
1- जहां एक दूसरे पर दुश्मन की तरह टूट पड़े थे अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग, वहां फिर हुई फायरिंग
बिहार के मोकामा में दूसरी बार फायरिंग की घटना हुई है. इस बार गोलीबारी सोनू-मोनू के मुंशी रहे मुकेश के घर पर हुई. घटना के बाद मुकेश ने फायरिंग का आरोप सोनू-मोनू गैंग पर लगाया है. घटनास्थल से कारतूस के खाली खोखे भी बरामद किए गए हैं.
2- पहले कैंची से गला काटकर ली पत्नी की जान, फिर वीडियो बनाकर शेयर कर दिया ऑफिस के ग्रुप में
पुणे से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां घरेलू विवाद में कोर्ट में स्टेनो के रूप में कार्यरत एक पति ने अपनी पत्नी की कैंची से मारकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने इसका वीडियो बनाकर अपने ऑफिस के सोशल मीडिया ग्रुप पर पोस्ट कर दिया.
3- 'मैं और करीना बेडरूम में थे, तभी चीखें सुनी...', सैफ ने बताया 16 जनवरी की रात के हमले का एक-एक सच

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











