
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 24 अगस्त 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
ग्रेटर नोएडा निक्की हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी पति के बाद सास को भी गिरफ्तार कर लिया है. चेतेश्वर पुजारा क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने का ऐलान कर दिया है. राजनाथ सिंह ने किश्तवाड़ में बादल फटने से घायल लोगों से मुलाकात की है. दिल्ली में दो बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि बीजेपी पूजा पाल को मार देगी.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 24 अगस्त, 2025 की खबरें और समाचार: ग्रेटर नोएडा निक्की हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी पति के बाद सास को भी गिरफ्तार कर लिया है. चेतेश्वर पुजारा क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है. राजनाथ सिंह ने किश्तवाड़ में बादल फटने से घायल लोगों से मुलाकात की है. दिल्ली में दो बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि बीजेपी पूजा पाल को मार देगी.
ग्रेटर नोएडा: निक्की हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी पति के बाद सास भी अरेस्ट
ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मृतका की सास दया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ग्रेटर नोएडा के डीसीपी ने बताया कि इस मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. इस मामले में आरोपी पति विपिन पहले ही गिरफ्तार हो चुका है. रविवार को उसने पुलिस हिरासत से बंदूक छीनकर भागने की कोशिश की, इसके बाद पुलिस ने उसका हाफ एनकाउंटर किया. विपिन के पैर में गोली लगी है, वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है.
'सपना पूरा हुआ, कोई पछतावा नहीं...', रिटायरमेंट के बाद बोले चेतेश्वर पुजारा, ROKO संग बिताए पलों को किया याद
चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि इतने सालों तक भारतीय टीम की जर्सी पहनना उनके लिए काफी खास रहा. पुजारा ने सपोर्ट स्टाफ, कोच और साथी खिलाड़ियों से मिले सपोर्ट को याद किया. 37 साल के पुजारा आगामी रणजी सीजन में खेलना चाहते थे, लेकिन फिर उन्हें लगा कि युवाओं को मौका देना सही होगा.
'पीएम मोदी बेहद चिंतित...', किश्तवाड़ में बादल फटने से घायल लोगों से मिले राजनाथ सिंह

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








