
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 23 नवंबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 23 नवंबर 2025 की खबरें और समाचार: PM मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हो रहे G20 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन कई देशों के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की. वर्ल्ड चैम्पियन स्मृति मंधाना की शादी टल गई है. भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विमेंस ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप 2025 जीत लिया है. देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित साहित्य उत्सव ‘साहित्य आजतक 2025’ में तीसरे और अंतिम दिन कला, साहित्य और संगीत से जुड़ी कई हस्तियों ने शिरकत की.
PM मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हो रहे G20 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन कई देशों के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की. वर्ल्ड चैम्पियन स्मृति मंधाना की शादी टल गई है. भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विमेंस ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप 2025 जीत लिया है. देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित साहित्य उत्सव ‘साहित्य आजतक 2025’ में तीसरे और अंतिम दिन कला, साहित्य और संगीत से जुड़ी कई हस्तियों ने शिरकत की. भारत-चीन LAC पर सुरक्षा संभालने वाली ITBP जल्द ही यहां 10 ऑल-वुमेन बॉर्डर आउटपोस्ट बनाने जा रही है. वहीं, अचानक ही दुनिया की कई प्रमुख इंटरनेशनल एयरलाइंस ने वेनेजुएला के लिए अपनी उड़ानों को रद्द कर दिया है. पढ़ें रविवार शाम की बड़ी खबरें...
स्मृति मंधाना की शादी टली, पिता की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
वर्ल्ड चैम्पियन स्मृति मंधाना की शादी टल गई है. स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत खराब होने की वजह से शादी को पोस्टपोन कर दिया गया है. स्मृति मंधाना के मैनेजर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से इसकी पुष्टि की है. स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी आज होनी थी. सोशल मीडिया पर कपल के वीडियो भी खूब वायरल हो रहे थे.
याहया बूटवाला-नीरज पांडे ने मंच पर बांधा समां, साहित्य आजतक में कविता से लेकर किताबों तक के सफर पर खुलकर चर्चा
देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित साहित्य उत्सव ‘साहित्य आजतक 2025’ रविवार को अपने अंतिम दिन पर पहुंच गया. तीन दिवसीय इस महाकुंभ में कला, साहित्य और संगीत से जुड़ी कई हस्तियों ने शिरकत की. कार्यक्रम का आयोजन मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हुआ, जहां लगातार तीन दिनों तक रचनात्मकता और संवाद का माहौल बना रहा. अंतिम दिन युवा लेखकों और स्टोरीटेलर्स याहया बूटवाला और नीरज पांडे ने मंच साझा किया. दोनों ने अपनी रचनात्मक यात्राओं, लेखन अनुभवों और नई पीढ़ी के बदलते साहित्यिक नजरिए पर खुलकर बातचीत की.
भारत की बेटियों ने रचा इतिहास... नेपाल को हराकर जीता ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










