
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 23 अगस्त 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक 3 और 4 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित होगी. PM मोदी इस महीने के अंत में भारत की वैश्विक साझेदारी को मज़बूत करने के मकसद से हाई-लेवल बैठकों के लिए जापान और चीन जाएंगे. लोकसभा और राज्यसभा से पारित ऑनलाइन गेमिंग प्रमोशन एंड रेगुलेशन बिल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंज़ूरी मिल गई है.
56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक 3 और 4 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित होगी. PM मोदी इस महीने के अंत में भारत की वैश्विक साझेदारी को मज़बूत करने के मकसद से हाई-लेवल बैठकों के लिए जापान और चीन जाएंगे. लोकसभा और राज्यसभा से पारित ऑनलाइन गेमिंग प्रमोशन एंड रेगुलेशन बिल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंज़ूरी मिल गई है. उत्तराखंड के चमोली ज़िले के थराली क्षेत्र में शुक्रवार की आधी रात के बाद बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई. अमेरिका ने ईरानी तेल एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए चीन के दो ऑयल टर्मिनल को बैन कर दिया है. पढ़िए शनिवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...
GST काउंसिल की बैठक 3-4 सितंबर को, जीएसटी दरों में कटौती पर फैसला संभव
56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक 3 और 4 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित होगी. दोनों दिन बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी. इस बैठक में जीएसटी दरों में कटौती का फैसला संभव है. दरअसल, केंद्र सरकार चाहती है कि दशहरा-दिवाली त्योहारी सीज़न की शुरुआत से पहले जीएसटी दरों में कटौती लागू हो, जिससे आम उपभोक्ताओं और कारोबारियों को राहत मिल सके.
इंडिया-जापान समिट में शामिल होने जापान जाएंगे PM मोदी, करेंगे चीन का भी दौरा
PM मोदी इस महीने के अंत में भारत की वैश्विक साझेदारी को मज़बूत करने के मकसद से हाई-लेवल बैठकों के लिए जापान और चीन जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए 29 और 30 अगस्त को जापान जाएंगे. इसके बाद, PM मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करने के लिए चीन का दौरा करेंगे.
फैंटेसी गेमिंग पर अब लगेगा ताला, ऑनलाइन गेमिंग बिल को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








