
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 22 सितंबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
PM मोदी ने ईटानगर में स्थानीय उद्यमियों के साथ संवाद किया. वहीं, PCB ने एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में फखर जमां के कैच आउट को लेकर ICC में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 22 सितंबर, 2025 की खबरें और समाचार: PM मोदी ने ईटानगर में स्थानीय उद्यमियों के साथ संवाद किया. वहीं, PCB ने एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में फखर जमां के कैच आउट को लेकर ICC में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है. इन खबरों के अलावा, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की STET 2025 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच आयोजित की जाएगी. पढ़ें सोमवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
'जनता को डबल बोनस मिला...', जीएसटी रिफॉर्म लागू होने पर अरुणाचल प्रदेश में बोले PM मोदी
PM मोदी ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में स्थानीय उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के साथ संवाद किया. उन्होंने व्यापारियों से नए जीएसटी सुधारों से उनके व्यवसाय पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानकारी ली. इस दौरान, PM ने 'वोकल फॉर लोकल' अभियान के तहत देशी उत्पादों को बढ़ावा देने के महत्व पर ज़ोर दिया.
भारत से पिटा तो फिर ICC के पास पहुंचा पाकिस्तान, अब इस मामले को लेकर की शिकायत
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में फखर जमां के कैच आउट को लेकर ICC में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, PCB का मानना है कि टीवी अंपायर रुचिरा पल्लियागुरुगे ने फखर जमां को गलत तरीके से आउट दिया. ये घटना मैच के तीसरे ओवर में हुई थी.
12 अक्टूबर को होगी BSEB की शिक्षक पात्रता परीक्षा, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










