
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 22 अप्रैल 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह से फोन पर बातचीत की है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में पुलिस पोस्टिंग में जातिगत भेदभाव के आरोप दोहराए और कहा कि डीजीपी के बजाय मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी की पॉपुलैरिटी की सराहना की. संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा परीक्षा 2024 के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं. इस साल प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने पहला स्थान हासिल किया है.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह से फोन पर बातचीत की है. प्रधानमंत्री ने शाह को उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है. शाह आज (मंगलवार) को केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करने के लिए रवाना हो गए हैं. चुनाव आयोग ने कहा कि किसी भी शख्स द्वारा फैलाई गई कोई भी गलत जानकारी न सिर्फ कानून के प्रति अनादर का संकेत है, बल्कि अपनी खुद की पार्टी नियुक्त हजारों प्रतिनिधियों की भी बदनामी करती है, और लाखों चुनाव कर्मचारियों का मनोबल गिराती है, जो चुनावों के दौरान पारदर्शी तरीके से काम करते हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में पुलिस पोस्टिंग में जातिगत भेदभाव के आरोप दोहराए और कहा कि डीजीपी के बजाय मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए. उन्होंने सरकारी वेबसाइटों से लिए गए आंकड़ों के हवाले से भेदभाव का सबूत दिया. अग्निपथ योजना, संविदा नौकरियां और शिक्षा के निजीकरण पर भी उन्होंने सरकार को घेरा. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी की पॉपुलैरिटी की सराहना की. पीएम मोदी के प्रति जो बाइडेन सरकार के रुख का जिक्र करते हुए वेंस ने कहा कि पिछली सरकारें पीएम मोदी की सरकार की आलोचना करती थी, लेकिन उनकी नजर में वह लोकतांत्रिक दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं. पढ़ें मंगलवार शाम की पांच बड़ी खबरें...
1. पहलगाम टेरर अटैक: सऊदी से PM मोदी ने गृह मंत्री को किया फोन, J-K के लिए अमित शाह रवाना
जम्मू-कश्मीर के पहगलाम में हुए आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत की है. प्रधानमंत्री ने शाह से उचित कदम उठाने को कहा है. प्रधानमंत्री ने शाह को घटनास्थल का दौरा करने के लिए कहा है. वहीं, दूसरी ओर शाह ने आपात बैठक बुलाई है. जिसमें आईबी के गृह सचिव और गृह मंत्रालय के दूसरे अधिकारी मौजूद रहे. जम्मू-कश्मीर के डीजीपी वर्चुअली इस मीटिंग में जुड़े. आतंकी हमले में अब तक एक शख्स की मौत हो चुकी है. 12 लोग घायल हुए, जिसमें चार की हालत गंभीर है.
2. 'फैलाई गई गलत जानकारी न सिर्फ...', महाराष्ट्र चुनाव पर राहुल गांधी के आरोपों को EC ने किया खारिज
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने द्वारा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में असामान्य वोटिंग के आरोपों को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया है. आयोग ने कहा कि कांग्रेस ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की थी और मतदान में कोई अनियमितता नहीं पाई गई. राहुल गांधी ने अमेरिका के बोस्टन में आरोप लगाया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ज्यादा लोगों ने मतदान किया है, जबकि अडल्ट्स की संख्या कम थी. उन्होंने कहा कि 5:30 बजे मिले आंकड़ों के मुताबिक, 5:30 बजे से 7:30 बजे के बीच 65 लाख लोगों ने वोट डाले थे, जो फिजिकली असंभव है.
3. 'DGP कम बोलें, CM योगी को जवाब देना चाहिए...', अखिलेश ने दोहराया पुलिस पोस्टिंग में जातिगत भेदभाव का मुद्दा

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








