
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 22 अगस्त 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 22 अगस्त, 2025 की खबरें और समाचार: सुप्रीम कोर्ट ने आवारा डॉग्स को लेकर दिए गए अपने निर्देश में संशोधन किया. वहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने श्रावस्ती के 30 मदरसों को दोबारा खोलने का आदेश दिया है.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 22 अगस्त, 2025 की खबरें और समाचार: सुप्रीम कोर्ट ने आवारा डॉग्स को लेकर दिए गए अपने निर्देश में संशोधन किया. वहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने श्रावस्ती के 30 मदरसों को दोबारा खोलने का आदेश दिया है. इन खबरों के अलावा, श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को गबन के मामले में गिरफ्तार किया गया है. शुक्रवार शाम की 10 बड़ी खबरें पढ़िए.
'शेल्टर होम नहीं, नसबंदी ही सही हल...', आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा डॉग्स को लेकर दिए गए अपने उस निर्देश में संशोधन किया है, जिसमें आवारा डॉग्स को पकड़कर उन्हें शेल्टर होम में रखने की बात कही गई थी. सुप्रीम कोर्ट कोर्ट ने शुक्रवार को अपने फैसले में कहा कि केवल बीमार और आक्रामक कुत्तों को ही शेल्टर होम में रखा जाएगा. SC ने कहा है कि आवारा डॉग्स को शेल्टर होम में नहीं रखा जाएगा.
UP: श्रावस्ती के 30 मदरसों को फिर से खोलने का आदेश, इलाहाबाद HC की लखनऊ बेंच का फैसला
इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने श्रावस्ती के 30 मदरसों को दोबारा खोलने का आदेश दिया है. ये आदेश उन मदरसों की याचिका पर आया, जिन्हें प्रशासन ने बिना जवाब देने का मौका दिए बंद करने का नोटिस जारी कर दिया था. मदरसों के मालिकान की तरफ से दायर याचिका में कहा गया था कि मदरसा संचालकों को अपना जवाब देने का पर्याप्त समय नहीं दिया गया.
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति विक्रमसिंघे गिरफ्तार, 1.7 करोड़ रुपये के गबन का आरोप

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









