
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 19 नवंबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
नीतीश कुमार कल 10वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ लेंगे. वहीं, गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से डिपोर्ट करके भारत लाया गया.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 19 नवंबर, 2025 की खबरें और समाचार: नीतीश कुमार कल 10वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ लेंगे. वहीं, कुख्यात गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से डिपोर्ट करके भारत लाया गया. इन खबरों के अलावा, अमेरिकी रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि चीन-पाकिस्तान ने राफेल जेट के खिलाफ फेक कैंपेन चलाया. पढ़ें बुधवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, कल 10वीं बार लेंगे CM पद की शपथ, पेश किया सरकार बनाने का दावा
पटना में हुई NDA विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया है. सेंट्रल हॉल में सम्राट चौधरी ने प्रस्ताव रखा, जेडीयू के विजेंद्र यादव और LJPR नेता राजू तिवारी ने समर्थन किया. इसके बाद नीतीश ने राजभवन जाकर इस्तीफ़ा सौंपा और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया.
गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई अमेरिका से लाया गया, NIA ने कस्टडी में लिया, दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे कोर्ट ले जाएगी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई और NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल अनमोल बिश्नोई आखिरकार भारत लौट आया है. अमेरिका से डिपोर्ट किए गए अनमोल को बुधवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया.
राफेल के खिलाफ चीन-PAK ने चलाया फेक कैंपेन, J-35 बेचने की साजिश की अमेरिकी रिपोर्ट से खुली पोल मई 2025 भारत-पाक संघर्ष के बाद चीन ने बड़ा डिसइन्फॉर्मेशन अभियान चलाया. फेक अकाउंट्स और AI से बनी नकली तस्वीरों से राफेल को गिरा हुआ दिखाया ताकि अपना J35 बेच सके.
PM मोदी 21 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका होंगे रवाना, G20 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







