
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 19 जनवरी 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 19 जनवरी, 2025 की खबरें और समाचार: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी ठाणे में एक लैबर कैंप की झाड़ी में छिपा मिला है. EPFO ने नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब खुद ही PF अकाउंट ट्रांसफर कर सकेंगे. कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए डॉक्टर रेप-मर्डर केस में मुख्य आरोपी संजय रॉय को कोर्ट ने दोषी ठहराया है.
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी ठाणे में एक लैबर कैंप की झाड़ी में छिपा मिला है. EPFO ने नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब खुद ही PF अकाउंट ट्रांसफर कर सकेंगे. कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए डॉक्टर रेप-मर्डर केस में मुख्य आरोपी संजय रॉय को कोर्ट ने दोषी ठहराया है. आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए 5 नए खिलाड़ियों को टिकट दिया गया है. किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल अब मेडिकल हेल्प लेने के लिए तैयार हो गए हैं. पढ़िए रविवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...
1. जिसने किया सैफ पर हमला वो ठाणे की झाड़ी में छिपा मिला, मुंबई पुलिस के सामने कुबूला अपना जुर्म
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी की पहचान मोहम्मद आलियान उर्फ BJ के रूप में हुई है. पकड़े जाने के बाद उसने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने ही सैफ और करीना के घर में घुसकर हमला किया था. मुंबई पुलिस की टीम ने उसे ठाणे के लेबर कैंप इलाके से गिरफ्तार किया है.
2. EPFO ने नियमों में किया बड़ा बदलाव... अब खुद ही ट्रांसफर कर सकेंगे PF अकाउंट, होंगे ये लाभ
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कुछ मामलों में ऑनलाइन ट्रांसफर क्लेम को सरल बनाने के लिए सुधार किया है. इस बदलाव से पीएफ ट्रांसफर प्रोसेस और सरल हो जाएगी. साथ ही ट्रांसफर करने में हो रही देरी घट जाएगी और दक्षता बढ़ाने की उम्मीद है. EPFO ने नौकरी बदलने वालों को बड़ी राहत देने के लिए यह कदम उठाया है.
3. उम्रकैद या फांसी... कोलकाता रेप-मर्डर केस में संजय रॉय को इन धाराओं के तहत कोर्ट सुना सकती है ये सजा!

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











