
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 19 अगस्त 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 19 अगस्त, 2025 की खबरें और समाचार: इंडिया ब्लॉक ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सुदर्शन रेड्डी को विपक्ष का उम्मीदवार बनाया. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन दौरा कंफर्म हो गया है.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 19 अगस्त, 2025 की खबरें और समाचार: इंडिया ब्लॉक ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए बी सुदर्शन रेड्डी को विपक्ष का उम्मीदवार बनाया. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन दौरा कंफर्म हो गया है. इन खबरों के अलावा, एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. पढ़ें मंगलवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
सुदर्शन रेड्डी होंगे उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार, रह चुके हैं सुप्रीम कोर्ट के जज
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष ने अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. इंडिया गठबंधन ने बी सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाया है. मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसका ऐलान किया है. बी सुदर्शन रेड्डी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज हैं.
प्रधानमंत्री मोदी का चीन दौरा कंफर्म... चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ मीटिंग में NSA डोभाल ने की पुष्टि
PM मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन के तियानजिन में होने वाले SCO समिट में शामिल होंगे. NSA डोभाल ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से बातचीत में इसकी पुष्टि की. दोनों के बीच सीमा पर शांति, रिश्तों की बहाली और कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मेजर्स पर चर्चा हुई.
एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, गिल बने उपकप्तान, बुमराह शामिल, श्रेयस-यशस्वी को नहीं मिली जगह

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








