
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 18 जुलाई 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 17 जुलाई, 2025 की खबरें और समाचार: भारत ने नाटो की रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 100% सेकेंडरी टैरिफ लगाने की धमकी को खारिज कर दिया. वहीं, दिल्ली में आज फिर 20 से ज्यादा स्कूलों में बम की धमकी सामने आई है.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 18 जुलाई, 2025 की खबरें और समाचार: भारत ने नाटो की रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 100% सेकेंडरी टैरिफ लगाने की धमकी को खारिज कर दिया. वहीं, दिल्ली में आज फिर 20 से ज्यादा स्कूलों में बम की धमकी सामने आई है. इन खबरों के अलावा, भारत ने पृथ्वी-II और अग्नि-I मिसाइलों का सफल परीक्षण किया. पढ़ें शुक्रवार सुबह की 10 बड़ी खबरें.
'डबल स्टैंडर्ड ना अपनाएं', रूसी तेल खरीदने पर NATO चीफ की चेतावनी पर भारत की दो टूक
भारत ने नाटो चीफ मार्क रूट की रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 100% सेकेंडरी टैरिफ लगाने की धमकी को खारिज कर दिया. भारत ने कहा कि उसकी प्राथमिकता देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को सुरक्षित करना है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम इस मामले में किसी भी दोहरे मापदंड के प्रति विशेष रूप से आगाह करते हैं.
दिल्ली के 20 स्कूलों में सुबह-सुबह बम की धमकी, इस हफ्ते तीसरी बार आए थ्रेट ईमेल दिल्ली में आज फिर 20 से ज्यादा स्कूलों में बम की धमकी सामने आई है. इनमें पश्चिम विहार इलाके का एक स्कूल, रोहिणी सेक्टर तीन के अभिनव पब्लिक स्कूल समेत शहर के कुल 20 से अधिक स्कूलों को धमकी भरा मेल आया है. धमकी मिलने के बाद से हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही फायर विभाग और दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं और परिसरों की जांच शुरू कर दी है.
भारत की ताकत और बढ़ी, पृथ्वी-II और अग्नि-I बैलिस्टिक मिसाइलों का सफल परीक्षण
भारत ने गुरुवार को ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से दो शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइलों- पृथ्वी-II और अग्नि-I का सफल परीक्षण किया. ये परीक्षण स्ट्रैटेजिक फोर्स कमांड की निगरानी में आयोजित किए गए. ये मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है और उन्नत जड़त्वीय नेविगेशन सिस्टम से लैस है जो इसे उच्च सटीकता के साथ लक्ष्य भेदने में सक्षम बनाता है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











