
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 17 अक्टूबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. वहीं, राहुल गांधी से दलित युवक हरिओम वाल्मीकि के पीड़ित परिवार ने मिलने से इनकार कर दिया.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 17 अक्टूबर, 2025 की खबरें और समाचार: सीएम योगी ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की. वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से दलित युवक हरिओम वाल्मीकि हत्या मामले में पीड़ित परिवार ने मिलने से इनकार कर दिया. इन खबरों के अलावा, पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया. पढ़ें शुक्रवार सुबह की 10 बड़ी खबरें.
CM योगी का दिवाली गिफ्ट! 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता, 28 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. सीएम योगी ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है. इसके बाद महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएंगे.
शहबाज शरीफ बोले- तालिबान का हमला भारत की शह पर, टू फ्रंट वॉर की तैयारी में मुनीर की सेना, फिर 'हॉट टॉक' करने लगा PAK पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान के साथ खूनी टकराव का ठीकरा भारत पर फोड़ा है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बेसिर-पैर का आरोप लगाते हुए कहा है कि अफगान तालिबान भारत की शह पर पाकिस्तान पर हमले कर रहा है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरिओम वाल्मीकि के घर पहुंचे, परिवार ने मुलाकात करने से किया इनकार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर पहुंच गए हैं. वे यहां से रायबरेली में हुई दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने आए हैं. हालांकि, हरिओम के परिवार ने राहुल गांधी से मिलने से साफ इनकार कर दिया.
रिवाबा जडेजा, अल्पेश ठाकोर... गुजरात कैबिनेट में किन्हें मिलेगी जगह? चल रहे ये नाम

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









