
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 15 नवंबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA ने ऐतिहासिक जनादेश दर्ज किया है. श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात भीषण ब्लास्ट हुआ है, जिसमें 9 लोग मारे गए और 27 घायल हुए हैं. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NOTA विकल्प का चुनाव करने वाले मतदाताओं का प्रतिशत 1.81% रहा, जो कुल 6,65,870 वोट हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA ने ऐतिहासिक जनादेश दर्ज किया है. श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात भीषण ब्लास्ट हुआ है, जिसमें 9 लोग मारे गए और 27 घायल हुए हैं. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NOTA विकल्प का चुनाव करने वाले मतदाताओं का प्रतिशत 1.81% रहा, जो कुल 6,65,870 वोट हैं. महुआ विधानसभा सीट पर लोक जन शक्ति पार्टी (एलजेपी) के संजय कुमार सिंह ने जीत दर्ज की है. उन्हें कुल 87,641 वोट मिले. साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजी कोच एशवेल प्रिंस ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच पर अनियमित उछाल को लेकर नाराजगी जताई है. पढ़िए शनिवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...
Bihar elections result LIVE: NDA की ऐतिहासिक 'डबल सेंचुरी के आगे महागठबंधन का सरेंडर, कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे बोले- यह जनादेश स्वीकार्य नहीं
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA ने ऐतिहासिक जनादेश दर्ज किया है. NDA ने 243 सीटों वाली विधानसभा में 202 सीटों पर जीत दर्ज की है. बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. जेडीयू ने 85 सीटें, LJP(RV) ने 19, HAM(S) ने 5 और RLM ने 4 सीटें जीतीं. महागठबंधन के खाते में सिर्फ 34 सीटें आईं.
श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में भीषण ब्लास्ट, 9 की मौत और 27 घायल, 300 फीट दूर मिले मानव अंग
श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात भीषण ब्लास्ट हुआ है, जिसमें 9 लोग मारे गए और 27 घायल हुए हैं. CCTV फुटेज और चश्मदीदों ने बताया कि धमाका इतनी तीव्रता वाला था कि आग और धुएं का गुबार आसमान में उठ गया. फिलहाल जाँच एजेंसियां दो प्रमुख कोणों से इस घटना की जांच कर रही हैं:
बिहार चुनाव में 6.65 लाख मतदाताओं ने दबाया NOTA, तोड़ा पिछले चुनाव का रिकॉर्ड

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









