
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 15 नवंबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
बिहार में आरजेडी परिवारिक कलह गहरा गया है. रोहिणी ने राजनीति और परिवार से नाता तोड़ा लिया है. दिल्ली ब्लास्ट की जांच में उमर का नया CCTV वीडियो सामने आया है. पाकिस्तान में संवैधानिक संकट के बीच एक और जज ने इस्तीफा दे दिया है. अल फलाह यूनिवर्सिटी पर जालसाजी की दो FIR दर्ज की गई है. पढ़ें आज शाम की बड़ी खबरें...
बिहार चुनाव के बाद आरजेडी में उथल-पुथल तेज हो गई है और रोहिणी आचार्य ने परिवार और राजनीति से दूरी बना ली है. दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ा एक नया सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें संदिग्ध आतंकी डॉक्टर उमर दो फोन के साथ घबराया हुआ नजर आ रहा है. पाकिस्तान में 27वें संशोधन के विरोध में लाहौर हाई कोर्ट के जज ने इस्तीफा दे दिया है. यहां न्यायपालिका बनाम सरकार विवाद गहरा गया है. दिल्ली पुलिस ने अल फ़लाह यूनिवर्सिटी पर UGC शिकायत के बाद धोखाधड़ी की दो FIR दर्ज की हैं. पढ़े आज शाम की बड़ी खबरें...
पहले तेज प्रताप, अब रोहिणी ने छोड़ा परिवार... कौन हैं संजय यादव जिनकी वजह से लालू परिवार में रार
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद महागठबंधन और विशेष तौर पर आरजेडी में उथल-पुथल तेज हो गई है. पार्टी की करारी हार से पहले ही परिवार और संगठन के भीतर मतभेदों की फुसफुसाहट सुनाई दे रही थी, लेकिन चुनाव नतीजों के बाद हालात विस्फोटक हो गए. 2022 में जिस लाडली बेटी रोहिणी ने लालू यादव को किडनी दी थी, उन्होंने शनिवार को राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया.
Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट से पहले घबराया हुआ था उमर, नए CCTV से खुलासा, कहां ठिकाने लगाए दोनों फोन?
दिल्ली के लाल किले के पास हुए भीषण धमाके की जांच में बड़ा सुराग मिला है. इंडिया टुडे को मिले एक्सक्लूसिव CCTV फुटेज में पहली बार आतंकी डॉक्टर उमर का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है. यह फुटेज फरारी के दौरान फरीदाबाद की एक मोबाइल शॉप का है, जहां वह दो मोबाइल फोन के साथ नजर आता है. वीडियो में उमर बैग से एक फोन निकालकर दुकानदार को चार्जिंग के लिए देता है, जबकि दूसरा फोन उसकी गोद में रखा दिखता है. उसकी बॉडी लैंग्वेज साफ बताती है कि वह बेहद तनाव में था और घबराया हुआ दिख रहा था.
पाकिस्तान के संविधान पर मुनीर कर रहे कब्जा? विरोध में अब लाहौर हाईकोर्ट के जज का इस्तीफा

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









