
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 14 अगस्त 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 14 अगस्त, 2025 की खबरें और समाचार: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से 33 लोगों की मौत हो गई. वहीं, ऑपरेशन सिंदूर में शामिल 36 वायुसैनिकों को वीरता पुरस्कार सम्मानित किया गया.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 14 अगस्त, 2025 की खबरें और समाचार: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से 33 लोगों की मौत हो गई. वहीं, ऑपरेशन सिंदूर में शामिल 36 वायुसैनिकों को वीरता पुरस्कार सम्मानित किया गया. इन खबरों के अलावा, अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने धमकी दी है कि अगर पुतिन के साथ ट्रंप की बातचीत फेल होती है तो अमेरिका, भारत पर और ज्यादा टैरिफ लगा देगा. पढ़ें गुरुवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
Jammu Kashmir Kishtwar Cloudburst Live: किश्तवाड़ क्लाउड बर्स्ट में बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 33 शव बरामद, 120 से ज्यादा जख्मी... 200 से ज्यादा लापता
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार को मचैल माता मंदिर के पास बादल फटने से 33 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोगों को अब तक रेस्क्यू किया गया है. ये हादसा हिमालय स्थित माता चंडी के मंदिर की यात्रा के दौरान चिशोती इलाके में हुआ. राहत और बचाव दल मौके पर भेज दिए गए और बड़े पैमाने पर ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.
ऑपरेशन सिंदूर में शामिल जवानों का सम्मान, 36 वायु सैनिकों को मिलेगा वीरता पुरस्कार
ऑपरेशन सिंदूर में शामिल भारतीय वायुसेना के कुल 36 वायुसैनिकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इसी क्रम में विंग कमांडर अभिमन्यु सिंह को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा. वहीं 9 जवानों को वीर चक्र पुरस्कार से नवाज़ा जाएगा. इसमें 4 ग्रुप कैप्टन, एक विंग कमांडर, 3 स्क्वाड्रन लीडर और एक फ्लाइट लेफ्टिनेंट शामिल हैं.
'अगर फेल हुई ट्रंप-पुतिन की बातचीत तो भारत पर लगाएंगे ज्यादा टैरिफ...', अमेरिका की नई धमकी

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










