
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 13 जुलाई 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 13 जुलाई, 2025 की खबरें और समाचार: अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने मैक्सिको और यूरोपीय यूनियन पर 30% टैरिफ का ऐलान कर वैश्विक व्यापार जगत को झटका दिया. विम्बलडन 2025 में पोलैंड की इगा स्वियातेक ने पहली बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. बिहार चुनावों को लेकर INDIA गठबंधन की तेजस्वी यादव के आवास पर हुई 6 घंटे लंबी बैठक ने आगामी सियासी समीकरणों को लेकर संकेत दिए हैं.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 13 जुलाई, 2025 की खबरें और समाचार: अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने मैक्सिको और यूरोपीय यूनियन पर 30% टैरिफ का ऐलान कर वैश्विक व्यापार जगत को झटका दिया. वहीं FBI डायरेक्टर काश पटेल ने इस्तीफे की अटकलों को खारिज कर ट्रंप के प्रति वफादारी जताई. बिहार सरकार ने 100 यूनिट मुफ्त बिजली की खबरों को खारिज किया, जिससे लोगों में फैली भ्रम की स्थिति स्पष्ट हुई. विम्बलडन 2025 में पोलैंड की इगा स्वियातेक ने पहली बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया, जबकि भारत-इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट तीसरे दिन ड्रॉ की ओर बढ़ता दिखा. पढ़ें आज सुबह की बड़ी खबरें...
मैक्सिको और यूरोपियन यूनियन पर ट्रंप ने लगाया 30% टैरिफ, 1 अगस्त से होगा लागू
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को मैक्सिको और यूरोपीय संघ से आयात पर 30 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की, जो 1 अगस्त से प्रभावी होगा. ट्रंप की ये घोषणा इस सप्ताह की शुरुआत में जापान, साउथ कोरिया, कनाडा और ब्राज़ील से आने वाले सामानों पर टैरिफ में की गई बढ़ोतरी के बाद आई है. उन्होंने इन देशों से तांबे के आयात पर 50 प्रतिशत का भारी टैरिफ लगाया है.
बिहार में नहीं मिलेगी 100 यूनिट फ्री बिजली, सरकार ने किया खंडन, कहा- ऐसा कोई फैसला नहीं लिया
बिहार सरकार ने राज्य में 100 यूनिट फ्री बिजली देने की खबरों पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए इसे गलत, भ्रामक और तथ्यहीन बताया है. सरकार की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में साफ कहा है कि ऐसा कोई निर्णय फिलहाल नहीं लिया गया है और न ही ऐसी किसी योजना को स्वीकृति दी गई है.
Wimbledon Women Final 2025: पोलैंड की स्वियातेक ने अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा को हराया, पहली बार विम्बलडन खिताब पर जमाया कब्जा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








