
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 13 जुलाई 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 13 जुलाई, 2025 की खबरें और समाचार: बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पुराने इलाके में एक हिंदू कारोबारी लाल चंद सोहाग की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. वहीं, बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में शनिवार को 12 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग जगहों पर हत्या की घटनाओं ने पूरे जिले को हिला कर रख दिया है.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 13 जुलाई, 2025 की खबरें और समाचार: बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पुराने इलाके में एक हिंदू कारोबारी लाल चंद सोहाग की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. वहीं, बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में शनिवार को 12 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग जगहों पर हत्या की घटनाओं ने पूरे जिले को हिला कर रख दिया है. पढ़िए रविवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
बांग्लादेश में हिंदू कारोबारी की कंक्रीट के स्लैब से पीट-पीटकर हत्या, शव पर नाचते दिखे हमलावर बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पुराने इलाके में एक हिंदू कारोबारी लाल चंद सोहाग की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में भारी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. राजधानी की प्रमुख यूनिवर्सिटी के सैकड़ों छात्र सड़कों पर उतर आए हैं और अंतरिम सरकार की निष्क्रियता के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.
लव जिहाद, पारिवारिक दबाव या विदेश की चाह? राधिका यादव के भाई ने हिमांशिका के आरोपों का दिया सिलसिलेवार जवाब
जूनियर इंटरनेशनल टेनिस प्लेयर राधिका यादव के संदिग्ध मौत मामले में रोजाना हर दिन नई-नई बातें सामने आ रही हैं. हत्यारोपी पिता दीपक यादव 14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है. दूसरी ओर राधिका की बेस्ट ब्रेंड होने की दावा करने वाली हिमांशिका सिंह राजपूत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है. जिसमें उसने आरोप लगाया कि राधिका का प्लानिंग के तहत हत्या किया गया. इन आरोपों को लेकर आजतक ने राधिका के भाई से बातचीत की है और उनके परिवार का पक्ष जाना है.
कांवड़ यात्रा रूट पर कांच के टुकड़ों की सुलझी गुत्थी... पुलिस बोली- साजिश नहीं, हादसा था
दिल्ली के शाहदरा इलाके में शनिवार शाम को कांवड़ यात्रा के मार्ग पर कांच के टुकड़े मिलने का मामला सामने आया था. दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने आरोप लगाए थे कि ये ऐसा इसलिए किया गया ताकि सौहार्द बिगड़े और यात्रा में बाधा पहुंचाई जा सके.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








