
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 13 अगस्त 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 13 अगस्त, 2025 की खबरें और समाचार: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पुणे की एक अदालत में आवेदन देकर दावा किया है कि उनकी जान को गंभीर खतरा है. वहीं, सुप्रीम कोर्ट में आज फिर आवारा कुत्तों का मुद्दों उठा.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 13 अगस्त, 2025 की खबरें और समाचार: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पुणे की एक अदालत में आवेदन देकर दावा किया है कि उनकी जान को गंभीर खतरा है. वहीं, सुप्रीम कोर्ट में आज फिर आवारा कुत्तों का मुद्दों उठा. इन खबरों के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर 20-21 अगस्त को रूस दौरे पर जाएंगे. पढ़ें बुधवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
'सावरकर पर बयान से मुझे जान का खतरा', राहुल गांधी का दावा... महात्मा गांधी की हत्या का जिक्र कर कहा- इतिहास को दोहराने न दें
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पुणे की एक अदालत में आवेदन देकर दावा किया है कि उनकी जान को गंभीर खतरा है. यह आवेदन सावरकर पर उनकी टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में दिया गया है.
सुप्रीम कोर्ट में फिर गूंजा आवारा कुत्तों का मुद्दा, डॉग लवर्स बोले- आदेश की लिखित कॉपी मिलने से पहले ही एक्शन शुरू सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR के आवारा कुत्तों को पकड़कर नसबंदी करने और इन्हें स्थाई तौर पर शेल्टर होम में रखने का आदेश दिया है, इसे लेकर कार्यकर्ताओं में नाराज़गी बढ़ गई है, लिहाजा वे एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटा रहे हैं.
विदेश मंत्री एस जयशंकर 20-21 अगस्त को रूस जाएंगे, NSA डोभाल के बाद दूसरा हाई-लेवल दौरा विदेश मंत्री एस जयशंकर 20-21 अगस्त को रूस दौरे पर जाएंगे, जहां वे रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मिलेंगे. यह दौरा ऐसे समय होगा, जब 15 अगस्त को रूषी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से यूक्रेन युद्ध रोकने पर बातचीत करेंगे.
ये क्या! अब HDFC बैंक ने मिनिमम बैलेंस किया 25 हजार... जानिए कब से होगा लागू ICICI बैंक के बाद HDFC बैंक ने बचत खातों में न्यूनतम शेष राशि की अनिवार्यता बढ़ा दी है. 1 अगस्त 2025 से नए सेविंग अकाउंट पर 25,000 रुपये मंथली मिनिमम बैलेंस रखना होगा, पहले यह 10,000 रुपये था.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









