
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 11 अगस्त 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 11 अगस्त, 2025 की खबरें और समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियों में तकनीकी और मौसम कारणों से चेन्नई डाइवर्ट हुई एयर इंडिया फ्लाइट AI2455, INDIA ब्लॉक के ‘वोट चोरी’ मार्च पर दिल्ली पुलिस का बयान, और पाकिस्तान सेना प्रमुख का भारत को परमाणु हमले की धमकी शामिल है. पढ़ें आज सुबह की अहम खबरें...
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 11 अगस्त, 2025 की खबरें और समाचार: आज की अहम खबरों में एयर इंडिया फ्लाइट AI2455 का चेन्नई डाइवर्जन सुर्खियों में है, जिसमें कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल समेत 100 यात्री सवार थे. दिल्ली पुलिस ने INDIA ब्लॉक के ‘वोट चोरी’ मार्च के लिए अनुमति न मिलने की बात कही. पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर का विवादित परमाणु बयान सामने आया है. हैरानी की बात ये है कि उन्होंने अमेरिका से धमकियों भरे बयान दिए हैं. आज उत्तराखंड-हिमाचल में बारिश अलर्ट और आज से यूपी विधानसभा का चार दिनों का विशेष सत्र भी शुरू हो रहा है.
केसी वेणुगोपाल समेत कई सांसदों को लेकर जा रहा एअर इंडिया विमान चेन्नई डाइवर्ट, 100 पैसेंजर थे सवार
एअर इंडिया के विमान AI2455 को तकनीकी आशंका और मार्ग में मौसम की स्थिति को देखते हुए एहतियातन चेन्नई की ओर मोड़ना पड़ा. विमान सुरक्षित रूप से चेन्नई में उतरा, जहां विमान की जरूरी जांच की जाएगी.
INDIA ब्लॉक को 'वोट चोरी' मार्च की नहीं मिली मंजूरी, दिल्ली पुलिस का दावा- नहीं मांगी परमिशन
दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक ने सोमवार, 11 अगस्त को निर्वाचन आयोग मुख्यालय तक प्रस्तावित ‘वोट चोरी’ मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी है. रविवार तक इस रैली के लिए कोई औपचारिक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था.
'डूब रहे होंगे तो आधी दुनिया को भी साथ में ले डूबेंगे', आसिम मुनीर ने अमेरिका से दी भारत को परमाणु हमले की धमकी

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










