
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 11 अगस्त 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 11 अगस्त, 2025 की खबरें और समाचार: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में डॉग्स के काटने की बढ़ती घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लिया है. वहीं, एअर इंडिया ने ऐलान किया कि वो 1 सितंबर से दिल्ली-वॉशिंगटन डीसी के बीच उड़ान सेवा बंद कर देगी.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 11 अगस्त, 2025 की खबरें और समाचार: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में डॉग्स के काटने की बढ़ती घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लिया है. वहीं, एअर इंडिया ने सोमवार को ऐलान किया कि वो 1 सितंबर 2025 से दिल्ली-वॉशिंगटन डीसी के बीच सीधी उड़ान सेवा बंद कर देगी. इन खबरों के अलावा, कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे पर विपक्षी ने दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ व्यापक मार्च निकाला. पढ़ें सोमवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
दिल्ली-NCR के सारे आवारा कुत्ते पकड़कर शेल्टर होम में डाले जाएंगे, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में डॉग्स के काटने की बढ़ती घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लिया है. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार, MCD और NDMC को तत्काल सभी इलाकों से आवारा डॉग्स को पकड़ने का निर्देश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा है कि पकड़े गए डॉग्स को किसी भी परिस्थिति में वापस उन्हीं इलाकों में नहीं छोड़ा जाएगा.
'1 सितंबर से दिल्ली-वॉशिंगटन के बीच नहीं चलेगी कोई फ्लाइट', एअर इंडिया ने किया ऐलान
एअर इंडिया ने सोमवार को ऐलान किया कि वो 1 सितंबर 2025 से दिल्ली-वॉशिंगटन डी.सी. के बीच सीधी उड़ान सेवा बंद कर देगी. कंपनी ने कहा कि ये फैसला कई वजहों से लिया गया है, ताकि उसकी बाकी उड़ानें बिना किसी दिक्कत और समय पर चलती रहें. एयरलाइन ने इस निलंबन का मुख्य कारण विमान बेड़े में होने वाली कमी को बताया है.
'वोट चोरी' पर प्रोटेस्ट में बेहोश हुईं महुआ मोइत्रा, अखिलेश ने फांदी बैरिकेड, राहुल-प्रियंका हिरासत में

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










