
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 11 अक्टूबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर कहा कि वेनेज़ुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने इसे उनके सम्मान में स्वीकार किया और फोन पर बताया कि वो इसे उन्हें ही हकदार मानती हैं. ED ने रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप ऑफ कंपनीज के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) और कार्यकारी निदेशक अशोक कुमार पाल को गिरफ्तार कर लिया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर कहा कि वेनेज़ुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने इसे उनके सम्मान में स्वीकार किया और फोन पर बताया कि वो इसे उन्हें ही हकदार मानती हैं. ED ने रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप ऑफ कंपनीज के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) और कार्यकारी निदेशक अशोक कुमार पाल को गिरफ्तार कर लिया है. महाराष्ट्र सरकार ने ऐप-आधारित एग्रीगेटर्स जैसे ओला, उबर और ई-रिक्शा के लिए ड्राफ्ट नियम जारी किए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सरकारी शटडाउन के बीच देशभर में हजारों सरकारी कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फेसबुक पेज को अचानक ब्लॉक कर दिया गया है. इस फेसबुक पेज पर करीब 80 लाख फॉलोअर्स जुड़े थे. पढ़िए शनिवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...
'मैं हूं असली हकदार, मारिया ने भी माना', नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर छलका डोनाल्ड ट्रंप का दर्द
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर कहा कि वेनेज़ुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने इसे उनके सम्मान में स्वीकार किया और फोन पर बताया कि वो इसे उन्हें ही हकदार मानती हैं. ट्रंप ने मजाकिया लहजे में कहा, "हालांकि, मैंने तब यह नहीं कहा कि 'इसे मुझे दे दो.'" ट्रंप ने कहा कि मैं खुश हूं मैंने लाखों लोगों की जान बचाई है.
अनिल अंबानी ग्रुप के CFO अशोक पाल गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का एक्शन
ED ने रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप ऑफ कंपनीज के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) और कार्यकारी निदेशक अशोक कुमार पाल को गिरफ्तार कर लिया है. ये गिरफ्तारी फर्जी बैंक गारंटी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत की गई है. अनिल अंबानी के बिजनेस एम्पायर के लिए एक और झटका साबित हो सकता है, जो पहले से ही कई वित्तीय और कानूनी चुनौतियों का सामना कर रहा है.
महाराष्ट्र में ओला, ऊबर, ई-रिक्शा के लिए नए नियम, सर्ज प्राइसिंग और सिक्योरिटी पर फोकस

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










