
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 10 अप्रैल 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 10 अप्रैल, 2025 की खबरें और समाचार: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) चीन पर टैरिफ बढ़ाकर 125 प्रतिशत करने के अपने फैसले का बचाव किया. उन्होंने कहा कि किसी न किसी को यह करना ही था.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) चीन पर टैरिफ बढ़ाकर 125 प्रतिशत करने के अपने फैसले का बचाव किया. उन्होंने कहा कि किसी न किसी को यह करना ही था. वहीं, दिल्ली समेत देश के कई राज्य लू और गर्मी का कहर जारी था. लेकिन आज, 10 अप्रैल, 2025 से सूरज की तपिश से कुछ राहत मिली है और आंधी-बारिश के आसार बन रहे हैं. दरअसल, उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. पढ़िए आज सुबह की 5 बड़ी खबरें...
1- 'किसी को यह करना ही था...', चीन पर 125% टैरिफ लगाने पर बोले ट्रंप, बाकी मुल्कों को भी चेताया
राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि पिछले साल चीन ने अमेरिका के साथ व्यापार से 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की थी, जिसे उन्होंने अपनी आक्रामक टैरिफ नीति के जरिए उलट दिया है. उन्होंने कहा, “कोई और राष्ट्रपति ऐसा नहीं करता. किसी को यह कदम उठाना ही था. यह रुकना जरूरी था क्योंकि यह टिकाऊ नहीं था.”
2- प्री मॉनसून बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत! दिल्ली में 2 दिन बरसेंगे बादल, जानें देशभर का मौसम
गुजरात और दक्षिण राजस्थान से आने वाली दक्षिण-पश्चिमी हवाएं नमी लेकर आएंगी, जिससे दिल्ली-एनसीआर में प्री-मॉनसून गतिविधियों की शुरुआत हो सकती है.
3- 'न बिरयानी, न आराम... 2-3 महीने में हो फांसी', तहव्वुर राणा के खिलाफ फूटा 26/11 हमले के पीड़ितों का गुस्सा

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








