
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 06 अप्रैल 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ आज अनुराधापुरा जाएंगे, जहां दोनों जय श्री महाबोधि मंदिर में प्रार्थना करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी श्रीलंका के उत्तरी क्षेत्र को राजधानी कोलंबो से जोड़ने वाले एक रेलवे प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे. आज रामनवमी का त्योहार है और अयोध्या में जश्न की तैयारियां दिव्य और भव्य हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ आज अनुराधापुरा जाएंगे, जहां दोनों जय श्री महाबोधि मंदिर में प्रार्थना करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी श्रीलंका के उत्तरी क्षेत्र को राजधानी कोलंबो से जोड़ने वाले एक रेलवे प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे. आज रामनवमी का त्योहार है और अयोध्या में जश्न की तैयारियां दिव्य और भव्य हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार से जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे. अमेरिका में शनिवार को 'हैंड्स ऑफ!' नामक प्रोटेस्ट के तहत हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन और एलन मस्क की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. भारतीय वायु सेना की आकाश स्काईडाइविंग टीम के एक पैरा जंप इंस्ट्रक्टर (प्रशिक्षक) की शनिवार को आगरा में "डेमो ड्रॉप" के दौरान लगी चोट के कारण मौत हो गई. पढ़िए रविवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...
पीएम मोदी के श्रीलंका दौरे का आज आखिरी दिन, अनुराधापुरा के महाबोधि मंदिर में दर्शन... रेलवे प्रोजेक्ट का करेंगे उद्धाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ आज अनुराधापुरा जाएंगे, जहां दोनों जय श्री महाबोधि मंदिर में प्रार्थना करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी श्रीलंका के उत्तरी क्षेत्र को राजधानी कोलंबो से जोड़ने वाले एक रेलवे प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे. इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में भारत ने श्रीलंका को तकनीकी और आर्थिक सहायता मुहैया कराई है. बता दें कि भारतीय प्रधानमंत्री 4 अप्रैल की शाम को श्रीलंका की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर राजधानी कोलंबो पहुंचे थे, जिसका आज आखिरी दिन है.
अभिषेक, श्रृंगार, रामलला का जन्म और 56 भोग... रामनवमी पर अयोध्या में दुनिया देखेगी सूर्य तिलक
आज रामनवमी का त्योहार है और अयोध्या में जश्न की तैयारियां दिव्य और भव्य हैं. प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के उल्लास में रामनगरी डूब चुकी है. राम मंदिर के साथ-साथ अयोध्या के तमाम मंदिरों को फूलों से सजाया गया है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं. राम की नगरी की भव्यता अलग ही लग रही है. सुबह 9.30 बजे से जन्मोत्सव के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे. सबसे पहले राम लला का अभिषेक होगा.
अमित शाह का 3 दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरा आज से, सुरक्षा-व्यवस्था और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








