
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 05 अक्टूबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान केन्या और जापान के कोचेज़ को आवारा कुत्तों ने काट लिया. बिहार में भाजपा की मेनिफेस्टो कमिटी रविवार से ‘सुझाव यात्रा’ शुरू करेगी, जो आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र को अंतिम रूप देने की नींव रखेगी.
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान केन्या और जापान के कोचेज़ को आवारा कुत्तों ने काट लिया. बिहार में भाजपा की मेनिफेस्टो कमिटी रविवार से ‘सुझाव यात्रा’ शुरू करेगी, जो आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र को अंतिम रूप देने की नींव रखेगी. अमेरिकी संघीय अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ओरेगन के पोर्टलैंड शहर में 200 नेशनल गार्ड सैनिकों की तैनाती के आदेश पर रोक लगा दी है. नेपाल में शुक्रवार शाम से लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण पूरे देश में जनजीवन प्रभावित हो गया है. काठमांडू से जुड़ी सभी सड़कें बंद कर दी गई हैं और नेशनल हाईवे ब्लॉक हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी का शनिवार को बीकानेर में लंबी बीमारी के बाद 62 साल की उम्र में निधन हो गया. पढ़िए रविवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...
World Para Athletics Championships: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 2 विदेशी कोचों को कुत्तों ने काटा
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान केन्या और जापान के कोचों को आवारा कुत्तों ने काट लिया. दोनों कोचों को तुरंत एथलीट मेडिकल रूम में प्राथमिक उपचार दिया गया और इसके बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाकर पूरी ट्रीटमेंट दी गई. MCD ने स्टेडियम में चार टीमें तैनात की हैं ताकि ऐसे हादसे फिर से न हों.
बिहार में बीजेपी की 'सुझाव यात्रा' का आज से आगाज, करोड़ों लोगों की राय से तैयार करेगी मेनिफेस्टो
बिहार में भाजपा की मेनिफेस्टो कमिटी रविवार से ‘सुझाव यात्रा’ शुरू करेगी, जो आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र को अंतिम रूप देने की नींव रखेगी. ये यात्रा 20 अक्टूबर तक चलेगी. इस यात्रा के तहत पार्टी घर-घर जन संपर्क अभियान चलाएगी, और किसानों, छात्रों और महिलाओं से फीडबैक लेकर बिहार के लिए अपना घोषणापत्र तैयार करेगी.
ट्रंप को अदालत से एक और बड़ा झटका, पोर्टलैंड में सेना की तैनाती पर लगी रोक

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









