
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 05 अक्टूबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 05 अक्टूबर 2025 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से रविवार का दिन काफी अहम रहा है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिल्ली में चौथे कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए मौजूदा वैश्विक परिदृश्य को विरोधाभासी बताते हुए कहा कि आज जोखिम उठाने और जोखिम कम करने की गतिविधियां एक साथ हो रही हैं, जिससे नीति-निर्माताओं के सामने चुनौतियां खड़ी हो गई हैं.
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 05 अक्टूबर 2025 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से रविवार का दिन काफी अहम रहा है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिल्ली में चौथे कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए मौजूदा वैश्विक परिदृश्य को विरोधाभासी बताते हुए कहा कि आज जोखिम उठाने और जोखिम कम करने की गतिविधियां एक साथ हो रही हैं, जिससे नीति-निर्माताओं के सामने चुनौतियां खड़ी हो गई हैं. वहीं, मध्य प्रदेश में 'जानलेवा' कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है. छिंदवाड़ा के बाद अब बैतूल जिले में भी 2 बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है. दोनों बच्चों की किडनी फेल होने से मौत हुई. जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चों का इलाज डॉ. प्रवीन सोनी ने किया था. दोनों बच्चों को कोल्ड्रिफ (Coldrif) कफ सिरप दी गई थी. बता दें कि बैतूल के पड़ोसी जिले छिंदवाड़ा में खतरनाक कफ सिरप पीने से कुल 14 बच्चों की मौत हो चुकी है.
1) 'हमारा एक कमरा किसी ने हथिया लिया, वहां फिर डेरा डालना है...', मोहन भागवत ने फिर दोहराया अखंड भारत का संकल्प
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने मध्य प्रदेश के सतना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इतिहास ने भी जब आंखें खोली तो हम उसे उन्नत स्वरूप में ही दिखे. उससे पहले हमारे ऋषि-मुनियों ने इस सत्य को खोजा और इसके आधार पर एक पूरे राष्ट्र को बनाया.
2) 'अब कॉन्टैक्टलेस वॉर का समय है', बोले जयशंकर, टैरिफ विवाद पर कहा- जल्द होगा समाधान
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिल्ली में चौथे कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए मौजूदा वैश्विक परिदृश्य को विरोधाभासी बताते हुए कहा कि आज जोखिम उठाने और जोखिम कम करने की गतिविधियां एक साथ हो रही हैं, जिससे नीति-निर्माताओं के सामने चुनौतियां खड़ी हो गई हैं.
3) MP में ‘जानलेवा’ कफ सिरप का कहर जारी! छिंदवाड़ा के बाद बैतूल में 2 बच्चों ने गंवाई जान, अब तक 16 की मौत

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









