
Aadhaar Security Tips: गलत हाथों में न पड़ जाए आपका आधार, सुरक्षित रखने के लिए तुरंत करें ये काम
AajTak
आपके आधार (Aadhaar) का इस्तेमाल गलत कामों के लिए हो सकता है. हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से भी लोगों को सतर्क किया गया था. आप कुछ आसान काम कर के अपने आधार को सुरक्षित (Aadhaar Security) कर सकते हैं.
आधार (Aadhaar) आज की तारीख में हमारी पहचान का सबसे जरूरी दस्तावेज है. हाल ही में केंद्र सरकार (Central Government) ने लोगों को सलाह दी थी कि वो अपने आधार की फोटोकॉपी किसी के साथ शेयर न करें. ऐसे करने से आधार का दुरुपयोग (Misuse of Aadhaar) होने का खतरा है. होटल या फिल्म हॉल जैसी बिना लाइसेंस वाले निजी संस्थाओं को आधार कार्ड की फोटोकॉपी रखने की अनुमति नहीं है. इसलिए आप भी अपने आधार की जनाकारी को किसी के साथ शेयर करने बचें. इसके लिए अलावा आप इन तरीकों से अपने आधार को सुरक्षित (Aadhaar Security) रख सकते हैं.
अगर आप अपना आधार डाउनलोड (Aadhaar Download) कर रहे हैं, तो इसे आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड करें. सार्वजनिक कंप्यूटर से आधार डाउनलोड करने से बचें. आधार कार्ड केवल UIDAI की वेबसाइट से ही डाउनलोड करें.
आधार को ऑनलाइन लॉक करें
आपके आधार का गलत इस्तेमाल न हो, इसके लिए आप इसे ऑनलाइन लॉक (Aadhaar Lock) कर सकते हैं. mAadhaar ऐप का इस्तेमाल कर आप अपने बायोमेट्रिक्स को लॉक कर सकते हैं. आप UIDAI की इस लिंक पर https://resident.uidai.gov.in/aadhaar क्लिक कर अपने आधार को सुरक्षित कर सकते हैं. आधार के डेटा को लॉक और अनलॉक करने के लिए एक VID या वर्चुअल आईडी की जरूरत पड़ती है. VID 16 अंक का रिवोकेबल नंबर है, जिसे आधार नंबर के साथ मैप किया गया है. इसे आधार हेल्पलाइन नंबर 1947 पर एक SMS भेजकर प्राप्त कर सकते हैं.
मास्क्ड आधार का इस्तेमाल करें
मास्क्ड आधार (Masked Aadhaar) में आपके आधार कार्ड पर सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत चढ़ जाती है. इसमें डाउनलोड किए गए E-Aadhaar में आपका पूरा आधार नंबर नहीं दिखता. इसमें आपको आधार का सिर्फ चार अंक ही दिखता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










