
Aadhaar Card को कर सकते हैं लॉक, बहुत आसान है तरीका, नहीं हो पाएगा गलत इस्तेमाल
AajTak
How to Lock Aadhaar: UIDAI आपको कई ऐसे फीचर्स देता है, जिसकी मदद से आप अपने आधार कार्ड और उससे जुड़ी डिटेल्स को सुरक्षित रख सकते हैं. इस तरह का एक फीचर आधार लॉक का है, जिसकी मदद से आप अपने बायोमैट्रिक्स को लॉक कर सकते हैं. जरूरत पड़ने पर आप इसे अनलॉक भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस फीचर को आप कैसे यूज कर सकते हैं.
करोड़ों भारतीयों का डेटा Dark Web पर बिक्री के लिए मौजूद है. एक अमेरिकी साइबर सिक्योरिटी फर्म ने अपनी रिपोर्ट में इसका दावा किया है. हालांकि, हैकर ने मामले के तूल पकड़ने पर फाइल्स को रिमूव कर दिया है. डार्क वेब पर मौजूद इस डेटा में यूजर्स का नाम, पता, आधार नंबर, फोन नंबर समेत तमाम दूसरी डिटेल्स मौजूद हैं.
अगर आपको भी लगता है कि आपके आधार कार्ड का कोई गलत इस्तेमाल कर सकता है, तो आप इसे लॉक कर सकते हैं. UIDAI यूजर्स को अपना डेटा सुरक्षित रखने के लिए कई फीचर्स ऑफर करता है. इसमें से ही एक आधार को लॉक करना है. इसके लिए आपको सिर्फ कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. आइए जानते हैं आप अपने आधार कार्ड को कैसे लॉक कर सकते हैं.
आधार बायोमैट्रिक्स लॉक करने का तरीका बहुत आसान है. इसके लिए आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद आपको My Aadhaar सेक्शन में लॉक आधार का ऑप्शन मिलेगा. इस पर क्लिक करने के बाद आपको लॉगइन करना होगा. लॉगइन के बाद आप अपने आधाक को आसानी से लॉक कर सकते हैं.
आधार लॉक करने से पहले आपको 16 डिजिट की वर्चुअल ID क्रिएट करनी होगी. क्योंकि VID की मदद से ही आप आधार को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- जासूसी और हैकिंग से बचाता है iPhone का ये फीचर, कैसे यूज करें Lockdown Mode?
आधार बायोमैट्रिक्स को लॉक करने के लिए सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/en/ पर जाना होगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










