
93 साल की दादी जिसे प्यार में मिला धोखा, हैरान कर देंगे Love Life के ये राज
AajTak
महिला 93 साल की उम्र में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. उनके कई मिलियन फॉलोअर्स हैं. उन्होंने अपनी डेटिंग से जुड़ी बातें लोगों को बताई हैं. उन्होंने बताया वो बीते साल किन लोगों से मिली थीं.
93 साल की एक बुजुर्ग महिला ने अपनी लव लाइफ से जुड़े राज दुनिया के सामने खोले. उन्होंने बताया कि अब तक कितने बॉयफ्रेंड बनाए, कितनों को जीवन से निकाल दिया. इनका नाम लिलियन ड्रोनियाक है. प्यार से लोग इन्हें ड्रोनियाक दादी बुलाते हैं. वो 93 साल की उम्र की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. उनके टिकटॉक पर 12.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उन्होंने अपनी डेटिंग से जुड़ी बातें लोगों को बताई हैं. उन्होंने बताया वो बीते साल कितने लोगों से मिली थीं.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के कनेक्टिकट की रहने वाली लिलियन ने अपनी पांच डेट के बारे में बताया है. इनमें से दो पुरुषों से वो गेमिंग एप पर मिलीं. एक से किसी के अंतिम संस्कार में. एक से बार में. और एक अन्य शख्स से इंस्टाग्राम पर.
उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, 'जानिए उनके साथ क्या हुआ, एक ईमानदार नहीं था, एक की मौत हो गई, दो से मैंने ही बात करना बंद कर दिया और एक मेरा बॉयफ्रेंड बन गया.' उनके इस पोस्ट को टिकटॉक पर 12.8 मिलियन व्यूज मिले और इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन व्यूज मिले.
फिर वो कहती हैं, 'आपको शायद ये जानकर हैरानी होगी कि मैंने कितनों को किस किया. मैंने सभी को किस किया.'वो कहती हैं, 'दो के पास मैं खुद चलकर गई और हैलो बोला. इसके बाद मैंने बाकी की बात उन्हें करने दी.
इनमें से एक आज मेरा बॉयफ्रेंड है. वो प्राइवेट रहता है और वहीं चाहता कि जब तक वो खुद न चाहे उसके बारे में किसी को कुछ पता चले. बाकी के पुरुष खुद चलकर आए. एक से इंस्टाग्राम पर मिली.' इंस्टाग्राम पर उनके 2.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
बच्चों की मदद से उनके साथ मैसेज पर बात की. वो आगे कहती हैं कि दो लोगों के साथ उन्होंने बात करना बंद कर दिया. क्योंकि ये घमंडी लगे और इन पर विश्वास नहीं किया जा सकता था. जबकि एक ने खुद ही बात करना बंद कर दिया, क्योंकि उसकी मौत हो गई.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










