
900 करोड़ की लागत...भारत के पत्थर, इस मुस्लिम देश में बन रहा पहला भव्य मंदिर
AajTak
संयुक्त अरब अमीरात के पहले पारम्परिक हिंदू मंदिर की बुनियाद का काम (फाउंडेशन वर्क) अगले महीने के अंत तक पूरा हो जाएगा. बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) की ओर से अबू धाबी में 45 करोड़ दिरहम (करीब 888 करोड़ रुपए) की लागत से इस मंदिर का निर्माण किया जा रहा है.
संयुक्त अरब अमीरात के पहले पारम्परिक हिंदू मंदिर की बुनियाद का काम (फाउंडेशन वर्क) अगले महीने के अंत तक पूरा हो जाएगा. बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) की ओर से अबू धाबी में 45 करोड़ दिरहम (करीब 888 करोड़ रुपये) की लागत से इस मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. अबू धाबी के अबू मुरेईखाह पर 27 एकड़ में इस मंदिर का क्षेत्र फैला है. (फोटो क्रेडिट- BAPS हिन्दू मंदिर, अबू धाबी, यूएई) प्रोजेक्ट इंजीनियर के मुताबिक बुनियाद के निर्माण का काम फाइनल स्टेज में है जो ग्राउंड लेवल से 4.5 मीटर ऊपर है. इस फाउंडेशन में दो सुरंग हैं. इन सुरंगों के लिए पत्थर भारत से आए हैं. इन पत्थरों को बिछाने का काम अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगा. फाउंडेशन का काम अप्रैल के अंत तक खत्म होने के बाद मई के महीने से तराशे हुए पत्थर असेम्बल करने का काम शुरू हो जाएगा. (फोटो क्रेडिट- BAPS हिन्दू मंदिर, अबू धाबी, यूएई) BAPS की ओर से हाल में मंदिर निर्माण कार्य को लेकर एक वीडियो जारी किया. #ConstructionUpdate: This month, #volunteers share the activities ongoing at the BAPS Hindu Mandir in Abu Dhabi. The base of the mandir is nearing completion & preparations are being made to place its first carved stones in May. https://t.co/5gvYxgm2cv मंदिर के लिए अधिकतर पत्थर तराशने का काम भारत में राजस्थान और गुजरात के संगतराशों ने किया है. हाथों से तराशे गए इन पत्थरों में भारत की समृद्ध संस्कृति और इतिहास की झलक दिखने के साथ अरब प्रतीक भी होंगे. इसमें रामायण, महाभारत समेत हिन्दू पुराणों के प्रसंगों से जुड़े चित्र होंगे. मंदिर का निर्माण प्राचीन हिंदू शिल्प शास्त्र के मुताबिक किया जा रहा है. (फोटो क्रेडिट- BAPS हिन्दू मंदिर, अबू धाबी, यूएई)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










