
90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी से टूटा China का Glass Bridge, 330 फीट की ऊंचाई पर लटका रहा युवक
Zee News
चीन (China) के मशहूर ग्लास ब्रिज (Glass Bridge) की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स को लगभग 330 फीट से लटकते देखा जा सकता है. दरअसल, 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने पुल को नुकसान पहुंचाया था.
बीजिंग: चीन (China) के मशहूर ग्लास ब्रिज (Glass Bridge) की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स को लगभग 330 फीट से लटकते देखा जा सकता है. दरअसल, 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने पुल को नुकसान पहुंचाया था. पुल के कुछ हिस्से का कांच उड़ गया था और जिस समय यह घटना हुई एक व्यक्ति ऊपर ही था. बाद में बचाव कर्मियों की मदद से उसे नीचे उतारा गया. ‘द सन’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना चीन के लोंगजिंग शहर (Longjing City) में बने कांच के फर्श वाले पुल पर हुई. शुक्रवार को यहां 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आई थी, जिसके बाद पुल के कुछ कांच उड़ गए. इस दौरान घूमने आया एक शख्स वहां फंस गया. वह 330 फीट ऊंचे इस ब्रिज की रेलिंग पकड़कर काफी देर तक लटका रहा. बाद में किसी तरह उसे नीचे उतारा गया. घटना की तस्वीर सबसे पहले चीन के ट्विटर कहे जाने वाले वीबो पर पोस्ट की गई थी.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



