
9/11 का दंश, इस्लामोफोबिया की आंच... ट्रंप के विरोध के बावजूद ममदानी कैसे बने न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर?
AajTak
न्यूयॉर्क सिटी ने इतिहास रचते हुए 34 वर्षीय जोहरान ममदानी को अपना पहला मुस्लिम और सबसे युवा मेयर चुना है. डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट ममदानी ने एंड्रयू क्यूओमो और कर्टिस स्लिवा को हराकर जीत दर्ज की. उनकी जीत न्यूयॉर्क की बदलती राजनीति, बढ़ती असमानता के खिलाफ जनसमर्थन और मुस्लिम समुदाय की बढ़ती राजनीतिक भागीदारी का प्रतीक मानी जा रही है.
न्यूयॉर्क सिटी ने इतिहास रच दिया. अमीरों के इस शहर ने जोहरान ममदानी को अपना मेयर चुना है. 34 वर्षीय ममदानी न सिर्फ मुस्लिम और सबसे युवा मेयर बने, बल्कि 1892 के बाद पहली बार किसी डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट उम्मीदवार ने यह पद जीता.
यह जीत न्यूयॉर्क की बदलती राजनीतिक सोच और सामाजिक विविधता का प्रतीक मानी जा रही है. उनकी जीत को पारंपरिक राजनीति के खिलाफ जनसमर्थन और आम लोगों के मुद्दों पर आधारित एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जहां महंगाई, घरों का किराया और समानता जैसे मुद्दे सबसे आगे हैं.
यह भी पढ़ें: न्यूयॉर्क का Ballot Battle...धमकियों के बावजूद क्यों ज़ोहरान ममदानी को हरा नहीं पाए ट्रंप? 5 फैक्टर
जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में पूर्व गवर्नर एंड्रयू क्यूओमो को हराकर बड़ी जीत हासिल की है. 97% वोटों की गिनती के बाद ममदानी को कुल 10.3 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं, जो बाकी दो उम्मीदवारों - क्यूओमो और रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा के वोटों से भी ज्यादा हैं.
न्यूयॉर्क की धार्मिक और राजनीतिक तस्वीर
न्यूयॉर्क सिटी अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता के लिए जानी जाती है. यहां ईसाई, यहूदी, मुस्लिम, बौद्ध, हिंदू और कई अन्य समुदाय रहते हैं. यहां करीब 48% लोग ईसाई हैं, जिनमें सबसे ज़्यादा कैथोलिक (27%) और प्रोटेस्टेंट (19%) हैं. यहूदी समुदाय करीब 11% है, जबकि मुस्लिम आबादी लगभग 9% (करीब 10 लाख) बताई जाती है. हिंदू और बौद्ध समुदाय प्रत्येक करीब 2% हैं. वहीं, लगभग 25% लोग किसी धर्म से नहीं जुड़ते या खुद को नास्तिक बताते हैं. गौरतलब है कि यहां धार्मिक समूहों के लिए कोई आधिकारिक डेटा मौजूद नहीं है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







