
9,000 करोड़ का किया फ्रॉड, फिर 9 साल नाम बदलकर रही महिला!
AajTak
ब्रिटेन मेें मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में एक महिला 'मोस्ट वॉन्टेड' है. वह अपनी पहचान बदलकर स्पेन के एक छोटे से कस्बे में रह रही थी. करीब 9 साल तक वह पुलिस से भागती रही.
ब्रिटेन की 'मोस्ट वांटेड महिला' को स्पेन पुलिस ने कुत्ता घुमाते हुए पकड़ लिया. आने वाले कुछ ही दिनों में उन्हें स्पेन से ब्रिटेन वापस प्रत्यर्पित कर दिया जाएगा. प्रत्यर्पण से पहले उन्होंने स्पेन में अपने प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की मांग करते हुए कोर्ट में अर्जी भी दी थी.
महिला का नाम साराह पैनित्ज्के है. स्पेन के सिविल गार्ड ने उसे स्पेन के एक छोटे से कस्बे सांता बारबरा में कुत्ते को सैर कराते हुए पकड़ा था. वह यहां पर एक फर्जी पहचान के सहारे रह रही थी.
वह पिछले 7 साल से इस जगह पर रह रही थी. यहीं एक शख्स से शादी भी कर ली थी. हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि उस शख्स की जिंदगी लीवर में गंभीर समस्या की वजह से ज्यादा लंबी नहीं है. इंग्लैंड के यॉर्कशायर की रहने वाली साराह पैनित्ज्के इस कस्बे में फर्जी इटालियन पहचान और एक अलग नाम एंटोनिएटा आर्गुएलियो से रह रही थी.
Sarah Panitzke, from York, will be extradited to the UK after spending nine years on the run https://t.co/4odaC28IBK
इंग्लैंड में साराह पर अगस्त 2021 में 9 हजार करोड़ रुपये से अधिक के मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप सिद्ध हुआ था, जिसके बाद उन्हें 8 साल की कैद की सजा सुनाई गई थी. लेकिन, वह इंग्लैंड से फरार होने में कामयाब रही थी.
अब स्पेन में पकड़े जाने के बाद साराह ने इसी देश में अपनी सजा पूरी करने की अपील की. लेकिन कोर्ट ने साराह की इस अपील को ठुकरा दिया. उसे ब्रिटेन प्रत्यर्पित करने का फैसला सुनाया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










