
9 साल, 9 दल... चंद्रबाबू नायडू का वह मॉडल, जिसे फॉलो कर संसद में मोदी सरकार का संकटमोचक बनती रही हैं 'विपक्षी पार्टियां'
AajTak
मोदी सरकार के नौ साल में कई ऐसे मौके आए जब विपक्ष में रहते हुए भी वाईएसआर कांग्रेस और बीजेडी जैसी पार्टियां सरकार के लिए संकटमोचक बनती रही हैं. विपक्ष में रहते हुए भी राजनीतिक पार्टियां सरकार का संकटमोचक क्यों बनती रही हैं?
लोकसभा चुनाव में कुछ महीने का ही समय बचा है. केंद्र की सत्ता पर पूर्ण बहुमत के साथ काबिज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार संसद के चालू मॉनसून सत्र में विपक्ष के आक्रामक तेवरों की वजह से घिरी है. विपक्षी कांग्रेस और तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने संसद में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दे दिया है. दिल्ली में ट्रांसफर-पोस्टिंग के पावर को लेकर भी सरकार बिल ला रही है जिसे रोकने के लिए विपक्ष ने पूरा जोर लगा दिया है तो वहीं सत्तापक्ष ने पारित कराने के लिए.
लोकसभा में जहां बीजेपी अकेले पूर्ण बहुमत में है तो वहीं राज्यसभा में तस्वीर इसके ठीक विपरीत है. राज्यसभा में एनडीए के सभी घटक दलों का संख्याबल जोड़ लें तो भी गठबंधन बहुमत के आंकड़े से दूर है. राज्यसभा में 92 सदस्यों के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है. एनडीए के घटक दलों के साथ ही मनोनीत सदस्यों की संख्या भी जोड़ लें तो संख्याबल 110 तक पहुंचता है. राज्यसभा में इस समय 238 सदस्य हैं. ऐसे में दिल्ली के पावर वॉर पर संसद के उच्च सदन में ही पक्ष-विपक्ष का असली टेस्ट होगा.
दिल्ली को लेकर बिल पास कराने के लिए सरकार को 120 सदस्यों के वोट की और जरूरत होगी. तीन निर्दलीय सांसद हैं और तीनों का वोट भी सरकार के साथ जोड़ लें तो भी आंकड़ा 113 तक ही पहुंचता है. ऐसे में नजरें वाईएसआर कांग्रेस, बीजू जनता दल (बीजेडी), भारत राष्ट्र समिति जैसी पार्टियों के रुख पर टिकी हैं. राज्यसभा में वाईएसआर कांग्रेस और बीजेडी के नौ-नौ सदस्य हैं जबकि केसीआर की पार्टी बीआरएस के भी सात सदस्य हैं. सूत्रों के मुताबिक वाईएसआर कांग्रेस दिल्ली को लेकर बिल पर सरकार का समर्थन करेगी.
'लाल डायरी में कांग्रेस के काले कारनामे, यही डिब्बा गोल करेगी...', राजस्थान की रैली में पीएम मोदी का बड़ा हमला
विपक्ष में रहते हुए सरकार का संकटमोचक बनीं ये पार्टियां
नागरिकता संशोधन विधेयक हो या तीन तलाक से जुड़ा बिल, जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने से संबंधित बिल हो या दिल्ली में उपराज्यपाल की शक्तियां बढ़ाने वाला बिल, पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के नौ साल के कार्यकाल में कई ऐसे मौके आए जब सरकार के लिए राज्यसभा में बिल पारित करा पाना मुश्किल माना जा रहा था. ऐसे मौकों पर विपक्ष में होते हुए भी वाईएसआर कांग्रेस, बीजू जनता दल (बीजेडी), भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) जैसी पार्टियों ने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से सरकार का साथ दिया और उच्च सदन में उसकी राह आसान बना दी.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







