
9 साल में जजों के खिलाफ 8600 से ज्यादा शिकायतें... लोकसभा में सरकार ने बताया 'एक्शन' का प्रोसेस
AajTak
लोकसभा में सरकार ने बताया कि 2016 से 2025 के बीच मौजूदा जजों के खिलाफ 8639 शिकायतें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के दफ्तर को मिली हैं. इनमें सबसे ज्यादा 1170 शिकायतें सिर्फ 2024 में दर्ज हुईं. सरकार ने स्पष्ट किया कि जजों के खिलाफ शिकायतों की जांच न्यायपालिका के 'इन-हाउस मैकेनिज्म' के तहत होती है.
देश में न्यायपालिका को लेकर आने वाली शिकायतों को लेकर सरकार ने लोकसभा में बड़ा आंकड़ा पेश किया है. कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लिखित जवाब में बताया कि 2016 से 2025 के बीच मौजूदा जजों के खिलाफ कुल 8639 शिकायतें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) के दफ्तर को मिली हैं.
सरकार के मुताबिक सबसे ज्यादा शिकायतें साल 2024 में आईं, जब जजों के खिलाफ 1170 शिकायतें दर्ज की गईं.
कानून मंत्री ने साफ किया कि हाई कोर्ट के जजों और चीफ जस्टिस के खिलाफ आने वाली शिकायतों पर कार्रवाई न्यायपालिका के भीतर मौजूद इन-हाउस मैकेनिज्म के तहत की जाती है. यानी इन मामलों को सरकार नहीं बल्कि न्यायपालिका खुद देखती है.
उन्होंने बताया कि मई 1997 में सुप्रीम कोर्ट ने दो अहम प्रस्ताव पास किए थे. पहला रेस्टेटमेंट ऑफ वैल्यूज ऑफ ज्यूडिशियल लाइफ, जिसमें जजों के लिए आचरण के मानक तय किए गए. दूसरा इन-हाउस प्रोसीजर, जिसके तहत उन जजों के खिलाफ उपयुक्त कदम उठाए जाते हैं जो इन मानकों का पालन नहीं करते.
प्रक्रिया के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के जजों और हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के खिलाफ शिकायतें सीधे CJI को भेजी जाती हैं. वहीं हाई कोर्ट के जजों के खिलाफ शिकायतों को संबंधित हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस देखते हैं.
सरकार ने यह भी बताया कि CPGRAMS (सेंट्रलाइज्ड पब्लिक ग्रीवेंस रिड्रेस एंड मॉनिटरिंग सिस्टम) या किसी अन्य माध्यम से मिलने वाली शिकायतों को भी संबंधित प्राधिकरण यानी CJI या संबंधित हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को भेज दिया जाता है.

15 दिनों के लंबे ब्लॉकेज के बाद होर्मुज की समुद्री सीमा से एक भारतीय झंडे वाला जहाज LPG गैस लोडेड होकर सुरक्षित गुजर गया है. इस जहाज का नाम शिवालिक है और यह बिना किसी विशेष सुरक्षा के होर्मुज पार कर रहा है. सूत्रों ने बताया है कि भारतीय नौसेना का युद्धपोत अरब सागर में स्टैंडबाय मोड में तैनात है और निगरानी रख रही है.

मुंबई के दहिसर इलाके के कैप्टन वीरेंद्र विश्वकर्मा और उनके 33 क्रू मेंबर्स कई दिनों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास फंसे हुए हैं. वे जिस टैंकर की कमान संभाल रहे हैं, उसमें 36 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के लिए एलपीजी लदी है. यह जहाज कुवैत के मीना अल अहमदी बंदरगाह से गुजरात के दीनदयाल कांडला पोर्ट की ओर जा रहा था.

भोपाल में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग करने वाले गैंग के सरगना को पुलिस ने हल्दी समारोह के दौरान ही मंडप से गिरफ्तार कर लिया. दूल्हे की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही हाथों में मेहंदी और चेहरे पर हल्दी लगाए दुल्हन सीधे थाने पहुंच गई और पुलिस से गुहार लगाने लगी- साहब, मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी... अगर हो सके तो कस्टडी में ही हमारे फेरे करा दीजिए.

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को याद दिलाया है कि उनकी असली परीक्षा 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी. गंभीर हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 और चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 जिताने वाले पहले भारतीय कोच बने हैं. गांगुली ने साथ ही टेस्ट क्रिकेट में टीम के प्रदर्शन को बेहतर करने की भी सलाह दी.









