
9 महीने का लेखा-जोखा, क्या चाइनीज प्रोडक्ट्स का विरोध बेअसर है? खूब आ रहा है सामान!
AajTak
India-China Trade Deal: जनवरी-सितंबर के दौरान भारत और चीन के बीच कुल 103.63 अरब डॉलर का द्विपक्षीय कारोबार हुआ है. अगर इसकी तुलना 2021 के पहले 9 महीनों से की जाए तो ये करीब साढ़े 14 प्रतिशत का इजाफा है.
हर साल की तरह इस बार दिवाली पर फिर से चीन के सामान को बैन करने की मुहिम जोर-शोर से चलाई गई थी. व्यापारी संगठन कैट ने दावा किया था कि इस बार दिवाली पर चीन के सामान को बैन करके उसे करीब 60 हजार करोड़ की चपत लगाई जाएगी. ये दावा कितना सही निकला इसका अनुमान तो अक्टूबर के आंकड़े सामने आने के बाद ही लग सकेगा. लेकिन अगर ये आंकड़ा सही भी है तो ये भारत-चीन के कुल व्यापार के सामने छोटी रकम है.
दरअसल, 2022 के पहले 9 महीनों में भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय कारोबार 100 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है. यानी 8 लाख करोड़ से ज्यादा का व्यापार दोनों देशों के बीच साल के पहले 9 महीनों में हुआ है.
चीन से भारत को निर्यात 31% बढ़ा चीन के कस्टम विभाग के जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक जनवरी-सितंबर के दौरान भारत और चीन के बीच कुल 103.63 अरब डॉलर का द्विपक्षीय कारोबार हुआ है. अगर इसकी तुलना 2021 के पहले 9 महीनों से की जाए तो ये करीब साढ़े 14 प्रतिशत का इजाफा है. जनवरी-सितंबर के दौरान चीन ने भारत को 89.66 अरब डॉलर का निर्यात किया है, जो पिछले साल की इस अवधि के मुकाबले करीब 31 फीसदी ज्यादा है. जबकि इस दौरान भारत ने चीन को महज 13.97 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट किया है और इसमें 36.4 फीसदी की भारी कमी आई है.
बढ़ गया भारत का व्यापार घाटा चीन के कस्टम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक चीन का निर्यात करीब एक तिहाई बढ़ने और भारत का एक्सपोर्ट एक तिहाई से ज्यादा घटने की वजह से भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 75.69 अरब डॉलर रहा है. ये आंकड़े इसलिए भी काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि चीन से निर्भरता कम करने के लिए भारत लगातार PLI जैसी स्कीम्स के जरिए भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की कोशिश में जुटा हुआ है. इस स्कीम के द्वारा देसी-विदेशी कंपनियों को इंसेटिव्स के जरिए लुभाने की कवायद जारी है.
पिछले साल भी बढ़ा था चीन का निर्यात पिछले साल भारत और चीन के बीच 125 अरब डॉलर का द्विपक्षीय कारोबार हुआ था. जिसमें चीन ने भारत को 46.2 प्रतिशत ज्यादा निर्यात करते हुए कुल 97.52 अरब डॉलर का सामान भेजा था. कारोबार का ये कीर्तिमान ऐसे समय में बना था जब लद्दाख में बॉर्डर पर दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ था. हालांकि उस दौरान भारत ने भी चीन को ज्यादा एक्सपोर्ट किया था. बीते साल भारत से चीन के लिए निर्यात 34.2 फीसदी बढ़कर 28.14 अरब डॉलर रहा था. पिछले साल भारत का व्यापार घाटा 69.38 अरब डालर रहा था. लेकिन इस बार पहले 9 महीनों में ही ये बढ़कर 75 अरब डॉलर के पार निकल गया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










