
9 पत्नियों के पति ने बनाया नया नियम... पहले लाया था प्यार का रोस्टर
AajTak
नौ पत्नियों के पति ने पिता बनने का फैसला किया है. हालांकि वह यह नहीं समझ पा रहे हैं कि वह किस पत्नी के साथ पहले बच्चे करेंगे.
एक शख्स की नौ पत्नियां हैं. वह महीनों से सबके साथ रह रहा है. अब वह बच्चे करना चाहता है. इसके लिए उसने एक रूटीन बनाया है. उसका कहना है कि यह 'फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व' के बेसिस पर होगा.
ब्राजील के रहने वाले आर्थर ओ उर्सो, हाल ही में 'पत्नियों को प्यार करने के लिए रोस्टर' बनाने के बाद चर्चा में आ गए थे. हालांकि, 'प्यार का रोस्टर' बनाने के बाद खुद उन्हें भी दिक्कत होने लगी थी. उनका कहना था कि उन पर प्यार करने का दबाव पैदा हो गया. जिसके बाद उन्होंने 'प्यार का रोस्टर' पर रोक लगा दी. अब उन्होंने पिता बनने के इरादे से नया रूटीन बनाया है.
हालांकि, आर्थर इस बात का फैसला नहीं कर पाए हैं कि किस पत्नी के साथ वह पहला बच्चा करेंगे. उन्होंने कहा- किस पत्नी के साथ मैं बच्चा करता हूं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. बच्चे की परवरिश सभी लोग मिलकर प्यार से करेंगे.
आर्थर ने आगे कहा- मेरी कोई फेवरेट वाइफ नहीं है, जिसके साथ मैं बच्चे करना चाहता हूं. मैं इसे नेचुरल प्रक्रिया के तहत ही होने देना चाहता हूं.
ब्राजील के मॉडल ने जब इसके बारे में अपनी पत्नियों को बताया तो कुछ पत्नियां इसके लिए बहुत ज्यादा उत्सुक नहीं दिखीं. वहीं कुछ इसके लिए बहुत एक्साइटेड हैं.
आर्थर ने कहा- मैं मानता हूं कि जब घर में पहला बच्चा आएगा, तो सभी उस सिचुएशन से वाकिफ हो जाएंगे. जिसके बाद सभी उसे फील और एक्सपीरियंस करना चाहेंगे. लेकिन अभी के लिए 'फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व' ही रहेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










