
9 चोर, 1.9 मिलियन करेंसी और सोने की 6600 ईंटें... कनाडा से पंजाब तक निकला सबसे बड़ी चोरी का कनेक्शन
AajTak
जांच करने पर कनाडा पुलिस को ये पता चलता है कि इस मामले में भारतीय मूल के एयर कनाडा का एक पूर्व मैनेजर शामिल है, जो इस चोरी के बाद अपने अफसरों को वेयर हाउस के अंदर लेकर गया था. पुलिस को पता चला कि अप्रैल में हुई इस चोरी के कुछ समय के बाद अपने काम से रिजाइन करने के बाद वो दुबई होते हुए भारत वापस लौट चुका है.
CANADA GOLD HEIST: करीब दो साल पहले कनाडा के टोरंटो एयरपोर्ट से करीब पौने दो सौ करोड़ रुपये का सोना चोरी हो गया था. शातिर चोर वहां से चोरी किया गया सारा सोना एक ट्रक कंटेनर में लेकर रफू चक्कर हो गया था. कनाडा के इतिहास में यह सबसे बड़ी सोने की चोरी थी. इस चोरी में कुल 9 चोर शामिल थे. अब चोरी के करीब दो साल बाद ये पता चला है कि इनमें से एक चोर पंजाब के मोहाली में एक किराए के मकान में रह रहा है. चलिए आपको बताते हैं, इस महाचोरी की पूरी कहानी.
17 अप्रैल 2023, शाम 5 बजकर 56 मिनट स्विजरलैंड की राजधानी ज्यूरिख से उड़ान भर कर एयर कनाडा का एक कार्गो प्लेन कनाडा के टोरंटो हवाई अड्डे पर लैंड करता है. इस प्लेन में स्विजरलैंड की ही एक मेटल रिफाइनिंग कंपनी के 6 हजार 600 सोने की ईंटें और 1.9 मिलियन कैनेडियन डॉलर की करंसी भरी है, जिन्हें वैंकुवर बुलियन एंड करेंसी एक्सचेंज तक पहुंचाया जाना है. 6 हजार 600 गोल्ड बार यानी सोने की ईंटों का वजन 900 पाउंड यानी लगभग 400 किलो है और खुले बाजार में इसकी कीमत करीब 20 मिलियन कैनेडियन डॉलर यानी करीब 122 करोड़ रुपये के आस-पास आंकी गई है. इसमें अगर कैनेडियन डॉलर वाली करंसी को भी जोड़ दिया जाए तो पूरा कंसाइनमेंट करीब 132 करोड़ रुपये का बनता है. जाहिर है एयर कनाडा के इस प्लेन में लदी ये चीज़ें बेहद क़ीमती हैं और इनकी देखभाल और सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी थी.
17 अप्रैल 2023, शाम 6 बजकर 32 मिनट सफेद रंग का एक बॉक्स ट्रक एयर कनाडा के उसी वेयर हाउस यानी गोदाम में पहुंचता है, जहां एयर कनाडा के उस कार्गो प्लेन से उतारा गया वो कीमती शिपमेंट रखा गया है. ट्रक के ड्राइवर के पास एक एयर-वे बिल मौजूद है, जिसमें ज्यूरिख से आई उस शिपमेंट का ब्यौरा दर्ज है. वेयर हाउस में मौजूद लोगों को वो अपना बिल थमाता है और बताता है कि ज्यूरिख से भेजे गए उस शिपमेंट में दुनिया के बेहतरीन किस्म का सी-फूड यानी फाइनेस्ट अटलांटिक सोलोमन मछलियां भरी हैं, जिन्हें उसे आगे डिलिवर करना है. वेयरहाउस में मौजूद कर्मचारियों को दूर-दूर तक शिपमेंट के अंदर मौजूद साजो-सामान के बारे में कोई जानकारी नहीं है. वो ड्राइवर के पास मौजूद एयर-वे बिल के साथ बाकी दस्तावेजों का मिलान करते हैं और ज्यूरिख से आए उस शिपमेंट को ड्राइवर के हवाले कर देते हैं. यानी ज्यूरिख से आया सोने की ईंटों और करंसी वाला वो शिपमेंट मछलियों के धोखे में सफेद रंग के उस बॉक्स ट्रक में लोड कर दिया जाता है. और अगले ही पल वेयर हाउस से निकल कर तमाम चेक-नाकों को क्रॉस करता हुआ वो ट्रक बाहर की दुनिया में गुम हो जाता है.
17 अप्रैल 2023, रात 9 बजकर 30 मिनट इस कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है, जब ज्यूरिख से भेजे गए उस शिपमेंट को रिसीव करने के लिए ब्रिंक सिक्योरिटी नाम की एक कंपनी का बख्तरबंद ट्रक एयर कनाडा के उसी वेयर हाउस में पहुंचता है. बख्तरबंद ट्रक का वेयर हाउस में पहुंचना लाजिमी भी है, क्योंकि ज्यूरिख की वो शिपमेंट है ही काफी कीमती. सोने की ईंटों और करंसी से भरे उस शिपमेंट को पूरी हिफाजत के साथ वैंकुवर के बुलियन एंड करंसी एक्सचेंज तक पहुंचाया जाना है. लेकिन एयर कनाडा के वेयर हाउस में मौजूद तमाम मुलाजिमों को तब ज़ोर का झटका लगता है, जब उन्हें वेयर हाउस में ये शिपमेंट ढूंढे नहीं मिलता. ये कोई मामूली बात नहीं है. मामला 132 करोड़ रुपये की कीमत के सोने और करंसी के गुम हो जाने का है.
दुनिया की छठी सबसे बड़ी चोरी लिहाज़ा, देखते ही देखते वेयर हाउस से लेकर एयर कनाडा के दफ्तरों में भूचाल आ जाता है. कुछ देर के लिए वेयर हाउस में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को ये समझ में नहीं आता कि आखिर ऐसा कैसे हो गया. लेकिन फिर जल्द ही उन्हें ये अहसास हो जाता है कि असल में उनके साथ सफेद बॉक्स ट्रक के उस ड्राइवर ने ऐसा खेल कर दिया है, जो बहुत भारी पड़ने वाला है. वो सी-फूड बता कर करीब तीन घंटे पहले ज्यूरिख से आया शिपमेंट उन्हीं के हाथों से लूट कर ले जा चुका है. और इसके लिए उसने फेक डॉक्यूमेंट्स यानी नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया है. यानी ये मामला एक ऐसी महाचोरी का है, जिसकी भरपाई करने में दुनिया के बड़े से बड़े रईस के भी पसीने छूट सकते हैं. अमीर से अमीर कारोबारी या कंपनियों के हाथ खड़े हो सकते हैं. हिसाब किताब लगाने पर पता चलता है कि ये मामला कनाडा में हुई अब तक की सबसे बड़ी जबकि दुनिया की छठी सबसे बड़ी चोरी का है.
18 अप्रैल 2023, रात 2 बजकर 43 मिनट आनन-फानन में कनाडा की पील पुलिस को इस महाचोरी की खबर दी जाती है. और इसी के साथ कनाडा की पुलिस मामले की जांच शुरू कर देती है. शुरुआती तफ्तीश के बाद पुलिस उस सफेद बॉक्स ट्रक को लोकेट करने और चोरों को पकड़ने के लिए एक ऑपरेशन की शुरुआत करती है, जिसे नाम दिया जाता है प्रोजेक्ट 24 कैरेट. और पुलिस की तफ्तीश की शुरुआत सीसीटीवी कैमरों से ही होती है. पुलिस एयरपोर्ट के वेयर हाउस से निकलने के बाद आगे बढ़ने वाले तमाम रास्तों की सीसीटीवी कैमरों की स्कैनिंग शुरू करती है. लेकिन ये काम कोई आसान काम नहीं है. क्योंकि हाई-वे पर फोकस्ड सीसीटीवी कैमरों की तादाद बहुत ज्यादा नहीं है. और जिन मकानों या दुकानों में हाई-वे की तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे भी हैं, उनमें भी उस सफेद ट्रक की सिर्फ एक झलक ही दिखाई दे सकती है. तमाम मुश्किलों के बावजूद पुलिस की तफ्तीश जारी रहती है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







