
86 की उम्र में लौटा कॉलेज वाला प्यार, बुजुर्ग ने रचाई शादी, इमोशनल है Love Story
AajTak
स्टूडेंट रहते हुए दोनों बुजुर्ग एक दूसरे से काफी प्यार करते थे. एक दूसरे के प्रति गहरा लगाव होने के बावजूद दोनों दूर हो गए और दशकों तक एक दूसरे के बिना ही रहे. इन्होंने किसी और से शादी कर ली. इनके बच्चे भी हुए.
एक 86 साल के बुजुर्ग ने अपने पहले प्यार से शादी की है. दोनों कॉलेज में साथ पढ़ते थे और दशकों तक एक दूसरे से दूर रहे. इनकी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर लोग खूब चर्चा कर रहे हैं. लोग इन्हें खूब बधाई दे रहे हैं. कपल के बीच का प्यार देख लोग भावुक हो गए. दूल्हा बने झोउ गुइलिन सेंट्रल चीन के हुनान प्रांत के रहने वाले हैं. दोनों पेकिंग यूनिवर्सिटी में साथ पढ़ाई करते थे. इनकी शादी 14 अप्रैल को हुई थी. झोउ ने अपना जीवन शिक्षा के लिए समर्पित कर दिया. वो अपने ही शहर के एक स्कूल में प्रिंसिपल बन गए.
वहीं उनकी 81 साल की दुल्हन यांग जिउगुई की बात करें, तो उन्होंने भी पेकिंग यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी. स्टूडेंट रहते हुए वो और झोउ एक दूसरे से काफी प्यार करते थे. एक दूसरे के प्रति गहरा लगाव होने के बावजूद दोनों दूर हो गए और दशकों तक एक दूसरे के बिना ही रहे. इन्होंने किसी और से शादी कर ली. इनके बच्चे भी हुए. मगर फिर अपने-अपने पार्टनर की मौत के बाद दोनों फिर मिले. इन्हें एक दूसरे के साथ रहना पसंद आने लगा. दोनों ने अपनी बाकी की बची हुई जिंदगी साथ गुजारने का फैसला लिया. इसे औपचारिक रूप देने के लिए शादी की.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बुजुर्गों ने साधारण समारोह में शादी की. समारोह स्थल पर खूब सजावट की गई थी. दीवारों पर कविताएं लिखी हुई थीं. दुल्हन ने डांस किया, गाना गाया और ड्रम बजाया. कपल के एक दोस्त चेन ने कहा कि शादी में केवल करीबी दोस्त और रिश्तेदार आए. पारंपरिक चीनी रीति रिवाज के साथ शादी की गई. बुजुर्ग कपल की प्रेम कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है.
एक सोशल मीडिया यूजर ने इस पर कहा, 'ये सच्चा प्यार है. इस उम्र में भी, उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि दुल्हन का स्वागत इस तरह किया जाए, न कि गुपचुप तरीके से. आजकल, बहुत से लोग जो शादी कर रहे हैं वे इस तरह के प्रयास करने को तैयार नहीं होते.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह काफी खुशी की बात है. इस उम्र में जीवन की सबसे बड़ी इच्छा पूरी की. मैं अपनी दुआएं भेजता हूं.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










