
82 साल से आपके घर में छुपी है काली छाया... डर दिखाकर 5 तांत्रिकों ने लूटे 35 लाख रुपये
AajTak
बनासकांठा के धानेरा में 5 तांत्रिकों ने काली छाया का डर दिखाकर एक परिवार से 35 लाख रुपये लूट लिए. तांत्रिकों ने कहा कि वे तांत्रिक विधि से काली छाया को दूर भगा देंगे. दो विधि होने के बाद परिवार को लगा कि उनके साथ ठगी हो रही है. तो उन्होंने थाने में तांत्रिकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया.
गुजरात के बनासकांठा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां 5 तांत्रिकों ने अंधविश्वास के नाम पर एक परिवार से 35 लाख रुपये लूट लिए. मामला धानेरा तहसील के गेला गांव का है. यहां 5 तांत्रिकों ने एक परिवार को अपना निशाना बनाया. दरअसल, उन्हें पता चला कि परिवार काफी समय से किसी बात को लेकर परेशान चल रहा है. बस फिर क्या था. तांत्रिकों ने उस परिवार से संपर्क किया और बताया कि उनके घर में पिछले 82 सालों से काली छाया छुपी हुई है.
उन्होंने कहा कि उस काली छाया के कारण ही उन्हें दुख और तकलीफ हो रही है और आगे इससे भी ज्यादा परेशानी आएगी. परिवार ने डर के कारण तांत्रिकों से इसका उपाय पूछा. तांत्रिकों ने कहा कि वे इसके लिए उन्हें एक तांत्रिक विधि करनी पड़ेगी, जिसका खर्च एक करोड़ रुपये तक आएगा. परिवार ने उन पर विश्वास कर लिया और कहा कि वे उन्हें पैसे दे देंगे.
तांत्रिकों ने फिर उनका विश्वास जीतने के लिए पहले नवरात्रि के दौरान कुछ तांत्रिक विधि की. इसकी एवज में उन्होंने परिवार से पहले 20 लाख ऐंठे. फिर कुछ दिन बाद एक और विधि की और 15 लाख ऐंठे. इतना ही नहीं, उन्होंने 1.7 लाख रुपये कीमत की चांदी भी ली.
लेकिन जब परिवार का दुख और परेशानी खत्म नहीं हुई तो उन्हें तात्रिकों पर शक हुआ. उन्हें अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हो रही है. पीड़ित परिवार ने फौरन पांचों तांत्रिकों के खिला धानेरा थाने में मामला दर्ज करवाया. उन्होंने पुलिस को तांत्रिक विधि करने का वीडियो भी सौंपा. इस 38 सेकेंड के वीडियो में तांत्रिक झाड़-फूंक करते दिखे.
फिलहाल पुलिस ने पांचों आरोपी तांत्रिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. उनकी तलाश के लिए पुलिस की एक स्पेशल टीम भी गठित की गई है.
(बनासकांठा से धनेश परमार की रिपोर्ट)

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









