
82 साल के रिटायर प्रोफेसर के साथ 90 लाख की ठगी, बुजुर्गों को ही निशाना बनाता था आरोपी
AajTak
शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की और आरोपी की लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की. पुलिस ने सोमवार को रेड डाली और आरोपी वीरेंद्र साहनी को गिरफ्तार कर लिया. साहनी ने पुलिस को बताया कि वह एक बीमा डेटा कलेक्शन कॉल सेंटर में काम कर रहा था और 2015 में उसने अपने 2-3 सहयोगियों की मदद से कॉल सेंटर खोलकर ग्राहकों से संपर्क करना शुरू किया.
दिल्ली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एक 32 साल के युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, युवक पर बीमा पॉलिसियों की मैच्योरिटी पर 10 गुना बोनस दिलाने के बहाने बुजुर्ग को ठगने का आरोप है. आरोपी की पहचान वीरेंद्र साहनी के तौर पर हुई है. वह ग्रेटर कैलाश का रहने वाला है.
पुलिस के मुताबिक, 27 जून को 82 साल के रिटायर प्रोफेसर ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने अपनी शिकायत में दावा किया था उनसे 2019 में एक शख्स ने संपर्क किया था. उसने उन्हें खुद को आरबीआई लखनई डीजीएम संदीप त्यागी बताया था. शख्स ने रिटायर प्रोफेसर से कहा था कि उनकी पॉलिसियों की मैच्योरिटी हो गई है. उन्हें बदले में 90 लाख रुपए मिलने हैं. इसके बाद शख्स ने प्रोफेसर से प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में 1.5 लाख रुपए का भुगतान करने को कहा. पुलिस के मुताबिक, प्रोफेसर ने शख्स की बात मान ली. इसके बाद से वह शख्स लगातार पैसे मांगता रहा. इस तरह से प्रोफेसर ने उसे 90 लाख रुपए का भुगतान कर दिया. शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की और आरोपी की लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की. पुलिस ने सोमवार को रेड डाली और आरोपी वीरेंद्र साहनी को गिरफ्तार कर लिया. साहनी ने पुलिस को बताया कि वह एक बीमा डेटा कलेक्शन कॉल सेंटर में काम कर रहा था और 2015 में उसने अपने 2-3 सहयोगियों की मदद से कॉल सेंटर खोलकर ग्राहकों से संपर्क करना शुरू किया. पुलिस ने कहा कि इस कॉल सेंटर में उन्होंने डेटा इकट्ठा किया और लोगों के साथ ठगी की योजना बनाई.
आरोपी ने फेक पते के आधार पर खाता खोला, ताकि धोखाधड़ी के पैसे को निकाला जा सके. 2016 में साहनी का अपने साथियों के साथ झगड़ा हो गया, तब से वह अकेले काम करने लगा है. जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि साहनी ने बेंगलुरु में भी देसी राजू सुंदर शिवा राव के साथ 50 लाख की ठगी की थी. इसके बाद साहनी ने वडोदरा के जावेद भाई पटेल को निशाना बनाया और उनसे 20 लाख रुपए ठगे. साहनी कुल बचत पर 10 से 20 गुना मैच्योरिटी या बोनस बेनिफिट का ऑफर देकर अपने टारगेट को लुभाता था.
पुलिस के मुताबिक, साहनी लोगों का विश्वास जीतने के बाद लोगों से प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे मांगता था. पुलिस ने उसके पास से एक लग्जरी कार, 15 लाख रुपए की डायमंड ज्वेलरी और बैंक अकाउंट में 2.5 लाख रुपए बरामद हुए हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








